Hanuman Chalisa

मंगल ग्रह से जुड़ी 10 विशेष बातें

Updated: सोमवार, 15 मई 2017 (16:29 IST)
लाल परम तेजस्वी और उग्र ग्रह मंगल को लेकर कई भ्रामक बातें प्रचारित की जाती है। मंगल प्रसन्न हो जाए तो नाम के अनुरूप ही मंगल करते हैं। मंगल की उत्पत्ति की विभिन्न कथाएं हैं। पढ़ें यहां 10 विशेष जानकारी :  

1 . जब हिरण्यकशिपु का बड़ा भाई हिरण्याक्ष पृथ्वी को चुरा कर ले गया था तब भगवान ने वाराहावतार लिया और हिरण्याक्ष को मार कर पृथ्वी का उद्धार किया था। इस पर पृथ्वी ने प्रभुु को पति रूप में पाने की इच्छा की। प्रभुु ने उनकी मनोकामना पूरी की। इनके विवाह के फलस्वरूप मंगल की उत्पत्ति हुई। 
 
2 . इनकी चार भुजाएं हैं तथा शरीर के रोम लाल रंग के हैं। 
 
3 . इनके वस्त्रों का रंग भी लाल है। यह भेड़ के वाहन पर सवार हैं।  
 
4. इनके हाथों ने त्रिशूल, गदा, अभयमुद्रा तथा वरमुद्रा धारण की हुई है। पुराणों में इनकी बड़ी महिमा बताई गई है। 
 
5. मंगल प्रसन्न हो जाए तो मनुष्य की हर इच्छा पूरी हो जाती है। 
 
6 . इनके नाम का पाठ करने से ऋण से मुक्ति मिल जाती है। यदि इनकी गति वक्री ना हो तो यह हर राशि में एक-एक पक्ष बिताते हुए बारह राशियों को ड़ेढ़ वर्ष में पार करते हैं। 
 
7. इनको शुभ व अशुभ दोनों प्रकार का ग्रह माना जाता है। इनकी महादशा सात वर्षों तक रहती है। 
 
8 . इनकी शान्ति के लिए शिव उपासना, मंगलवार को व्रत और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 
 
9 . मंगल  मेष तथा वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। 
 
10. इनका सामान्य मंत्र : ॐ अं अंगारकाय नम: है। इसके जाप का समय प्रात: काल का है। इसका एक निश्चित संख्या में, निश्चित समय में पाठ करना चाहिए।

ALSO READ: चंद्रमा मामा है तो मंगल भी मामा है, जानिए कैसे

ALSO READ: कुंडली के 12 भावों में मंगल का प्रभाव और अचूक उपाय


Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख