Daily Horoscope
✕

मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2023 (09:47 IST)
Mangal ka vrishchik me gochar 2023: मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर 16 नवंबर, 2023 को 10 बजकर 03 मिनट पर होने वाला है। 12 राशियों में से आठवीं राशि वृश्चिक में स्वामित्व स्वयं मंगल ग्रह को प्राप्त है। वृश्चिक एक जलीय राशि है और यह हमारे शरीर में तामसिक ऊर्जा को नियंत्रित करती है। 
 
मेष राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में मंगल का गोचर हुआ है। अचानक घटना और दुर्घटना के योग बन सकते हैं। क्रोध बढ़ सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। जीवन में अनिश्चितताओं का दौर रहेगा।
 
वृषभ राशि : मंगल आपकी कुंडली के सातवें भाव गोचर कर रहा है। जीवन साथी के साथ संबंधों को लेकर तनाव रहने की संभावना है। साझेदारी के व्यापार में सोच समझकर निर्णय लें। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है, सतर्क रहें।
 
मिथुन राशि : आपकी कुंडली के छठे भाव में मंगल का गोचर हुआ है। शत्रु और रोग दूर होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ जाएंगे। जीवन में नकारात्मकता कम होगी। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। हालांकि धन खर्च करने में सावधानी रखें।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में मंगल में मंगल का गोचर हुआ है। मंगल का गोचर मिलेजुले परिणाम पैदा करेगा। व्यापार में लाभ देगा परंतु नौकरी में उन्नति की गारंटी नहीं। करियर, शिक्षा और प्रेम में सतर्कता से काम लें। 
 
सिंह राशि : आपकी कुंडली के चौथे भाव में मंगल का गोचर हुआ है। यहां स्थित मंगल अच्छे परिणाम देगा। यह समय भूमि, भवन, वाहन या संपत्ति आदि के खरीदारी के लिए अनुकूल रहेगा और इसका लाभ भविष्य में आपको मिलेगा।
 
कन्या राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में मंगल का गोचर हुआ है। पारिवारिक कलह समाप्त होगी। भाई बहनों का सकारात्मक सहयोग मिलेगा। नौकरी या व्यापार में समय सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
तुला राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में मंगल का गोचर हुआ है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों को लेकर सतर्क रहें। सरकारी नौकरी है तो उसमें शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ की गारंटी नहीं।
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के पहले भाव में मंगल का गोचर हुआ है। आपकी परेशानियां कम होगी। आत्म विश्‍वास बढ़ेगा। सेहत में सुधार होगा लेकिन आपको व्यर्थ के वाद विवाद से बचकर रहना होगा। छात्रों के लिए अनुकूल समय रहेगा। वाहन खरीदी और बिक्री के लिए समय सही है।
 
धनु राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में मंगल का गोचर हुआ है। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। लंबी यात्रा या विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। सामाजिक छवि खराब हो सकती है। जीवनसाथ से संबंध खराब होने की संभावना है। 
 
मकर राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में मंगल का गोचर हुआ है। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आपके लिए यह समय अच्छा रहेगा। करियर और नौकरी में भी शुभ परिणाम प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्‍छा रहेगा।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के दसवें भाव में मंगल का गोचर हुआ है। नौकरी और व्यापार में बहुत तरक्की होगी। पहले से चली आ रही परेशानी खत्म होगी। घरेलू जीवन की खुशियों में कमी आ सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।
 
मीन राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में मंगल का गोचर हुआ है। मानसिक परेशानियां दूर होगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी पर ध्यान दें पाएंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ सकता है। धर्म कर्म के कार्य में मन लगेगा। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: ग्रहों का गोचर बदलेगा इन 5 राशियों की किस्मत, मां दुर्गा की रहेगी विशेष कृपा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अक्‍टूबर, 2026)

10 October Birthday: आपको 10 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय Today Daily Muhurat

09 October Birthday: आपको 09 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख