Hanuman Chalisa
✕

गुरु के मार्गी होने से पंच महापुरुष योग बना है जानिए क्या होता है यह योग और किस पर करेगा असर

Updated: गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (10:12 IST)
Jupiter transit : 24 नवंबर 2022 को सुबह करीब 04 बजकर 36 मिनट पर गुरु ग्रह यानी बृहस्पति वक्री से मार्गी अवस्था में आ गए हैं। इसके बाद वे मार्गी अवस्था में ही अगले वर्ष 22 अप्रैल 2023 को सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर मीन से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के मार्गी होने से इस वक्त पंच महापुरुष योग बना हुआ है। आओ जानते हैं कि यह राजयोग क्या होता है और क्या है इसका असर।
 
पंच महापुरुष योग : कुंडली में पंच महापुरुष मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि होते हैं। इन 5 ग्रहों में से कोई भी मूल त्रिकोण या केंद्र में बैठे हैं तो श्रेष्ठ हैं। केंद्र को विष्णु का स्थान कहा गया है। महापुरुष योग तब सार्थक होते हैं जबकि ग्रह केंद्र में हों। इस वक्त शनि, सूर्य, बुध, गुरु, मंगल, शुक्र सभी मूल ‍त्रिकोण या केंद्र में बैठे हैं। उपरोक्त 5 ग्रहों से संबंधित 5 महायोग के नाम इस तरह हैं- मंगल का रुचक योग, बुध का भद्र योग, गुरु का हंस योग, शुक्र का माल्वय योग और शनि का शश योग होता है।
 
1. मेष | Aries: बृहस्पति अपकी राशि के बारहवें भाव में मार्गी होंगे। इस दौरान आपकी रुचि रहस्यमयी विद्याओं में रहेगी। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में काम का दबाव रहेगा। तबादले की संभावना भी है। व्यापारी हैं तो धंधा मंदा रहने की संभावना है। खर्चे बढ़ जाएंगे। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद या बहस हो सकती है।
 
2. वृषभ | Taurus: बृहस्पति आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में मार्गी होने से आपको अच्‍छे परिणाम देखने के मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। आर्थिक रूप से आप मजबूत होंगे और किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है।
 
3. मिथुन | Gemini: आपकी राशि के दसवें भाव में गुरु मार्गी होंगे। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में सावधान रहें। नौकरी में काम के दबाव के चलते मानसिक तनाव रहेगा। आपके पारिवारिक ख़र्चे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से अनबन रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
 
4. कर्क राशि | Cancer: बृहस्पति आपकी राशि के नौवें भाव में मार्गी होंगे। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में निवेश से लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिकरूप से आप मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर और सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
 
5. सिंह | Leo sun sign: आपकी राशि के आठवें भाव में गुरु का मार्गी गोचर होगा। कार्यस्थल पर बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी हैं तो सतर्कता से आगे बढ़ें। अहंकार को छोड़कर जीवनसाथी को सहयोग करें और उसे समझें। हालांकि अचानक धनलाभ की भी संभावना है। 
6. कन्या राशि | Virgo: आपकी राशि के सातवें भाव में बृहस्पति का मार्गी होना आपके लिए अनुकूल सिद्ध होगा। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी में तरक्की होगी। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक रूप से धन की आवक बनी रहेगी और धन की बचत भी संभव होगी। जीवनसाथी के सामय समय बिताएंगे।
 
7. तुला | Libra: आपकी राशि के छठे भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं। करियर और नौकरी के लिहाज से यह कठिन समय रहेगा। व्यापारी हैं तो साझेदारी के व्यापार में समस्या खड़ी होगी। व्यापार के विस्तार की योजना सोच समझकर ही करें। खर्चों पर लगाम लगाएं। जीवनसाथी से संबंध सुधारें। सेहत का ध्यान रखें।
 
8. वृश्‍चिक राशि | Scorpio: आपकी राशि के पांचवें भाव में बृहस्पति का गोचर सुखकारी है। आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। नौकरी में प्रोत्साहन, वेतन वृद्धि, पदोन्नति या अन्य लाभ हो सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे।
 
9. धनु | Sagittarius: आपकी राशि के चौथे भाव में गुरु मार्गी होंगे। नौकरी में अत्यधिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी हैं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए सोच समझकर ही कार्य करें। पारिवारिक खर्चें बढ़ जाएंगे। जीवनसाथी के साथ तर्क-वितर्क या बहस न करें।
 
10. मकर | Capricorn: आपकी राशि के तीसरे भाव में गुरु मार्गी होंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है। दबाव में आकर नहीं, सोच समझकर ही निर्णय लें। व्यापारी हैं तो सावधानी के साथ लेन-देन करें। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद से बचें।
 
11. कुंभ राशि | Aquarius: आपकी राशि के दूसरे भाव में गुरु मार्गी होगा। इसके चलते आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। अचानक से धनलाभ होगा। छोटी यात्रा संभव है। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। 
 
12. मीन | Pisces: आपकी राशि के लग्न भाव में बृहस्पति का मार्गी गोचर मिलाजुला परिणाम देगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। कड़ी मेहनत से ही किसी कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में हैं तो असुक्षा और असंतुष्टि की भावना बढ़ेगी। व्यापारी हैं तो लाभ की उम्मीद न करें। ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

Lal Kitab Mithun Rashifal 2027: 10वें भाव के शनि बदलेंगे मिथुन राशि वालों की तकदीर! जानें करियर, धन और परिवार का पूरा हाल

Surya Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा बेशुमार पैसा

अगला लेख