Hanuman Chalisa

गुरु ग्रह है इस वक्त मीन में, 2025 तक मिलेगा इसका फायदा, जानिए ऐसा क्यों, आपकी राशि का क्या होगा हाल

शनिवार, 14 मई 2022 (17:29 IST)
Jupiter transit in Pisces: 13 अप्रैल 2022 से बृहस्पति यानी गुरु ग्रह अपनी स्वयं की राशि मीन में करीब 12 साल बाद गोचर यानी भ्रमण कर रहे हैं। 29 अप्रैल से शनि भी अपनी स्वयंम की राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं जहां वे 29 मार्च 2025 तक रहेंगे। फिर शनि की गुरु के साथ युति बनेगी तो भविष्य बदल जाएगा। आओ जानते हैं मेष से लेकर मीन तक गुरु के गोचर के क्या होगा प्रभाव।
 
 
बृहस्पति ग्रह के राशि परिवर्तन से 12 राशियों का राशिफल ( 12 Zodiac Sign Astrology ) :
 
1. मेष राशि (Aries): बृहस्पति अपनी स्वराशि और मेष राशि के बारहवें भाव में गोचर कर रहा है। आपको इस दौरान पैतृक संपत्ति से किसी प्रकार का लाभ होने की संभावना है। आपके लिए अच्‍छा समय रहेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। आप व्यापारी हैं तो लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है। विवाह नहीं हुआ है तो योग बन रहे हैं। घर खरीदने और कोई अच्‍छा कार्य करने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।
 
2. वृषभ (Taurus): आपके लिए गुरु ग्रह का गोचर 11वें भाव में हो रहा है। इससे कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय आप नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। इस समय आपकी कार्यशैली में भी सुधार आएगा, जिससे कार्यस्थल पर आपकी वाहवाही हो सकती है।
 
3. मिथुन राशि (Gemini) : आपके लिए गुरु ग्रह का गोचर 10वें भाव में होगा। इस दौरान आपके कारोबारी जीवन में उन्नति होगी। नौकरीपेशा जातक के लिए भी यह अच्‍छा समय है। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। निवेश के लिए भी यह अच्छा समय है। परिवार में मतभेद होने की संभावना है।
 
4. कर्क राशि (Cancer): बृहस्पति आपकी राशि के 9वें भाव में गोचर हो रहा है। यह अवधि आपके लिए अनुकूल रह सकती है। अचल संपत्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार और नौकरी में लाभ होगा। बस आपको व्यर्थ की यात्रा से बचना होगा।
 
5. सिंह राशि (Leo sun sign) : बृहस्पति आपकी राशि के 8वें भाव में गोचर हो रहा है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा बहुत सुधार होगा। आमदानी में बढ़ोतरी होगी। धार्मिकता की ओर रूझान होगा। हालांकि पारिवारिक जीवन में थोड़ी कठिनाइयां पैदा हो सकती है। संतान की सेहत का ध्यान रखे।
 
6. कन्या राशि (Virgo) : बृहस्पति आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर हो रहा है। यह गोचर आपके लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। यात्रा का योग बनेगा। अविवाहित है तो विवाह के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। व्यापार में उन्नति और नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
7. तुला राशि (Libra) : बृहस्पति आपकी राशि के छठे भाव में गोचर हो रहा है। करियर में तरक्की होगी। नौकरी की तलाश पूरी होगी। नौकरीपेशा हैं तो योग्यताओं के कारण पदोन्नति या वेतन में वृद्धि हो सकती हैं। व्यापार में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है और सेहत‍ बिगड़ सकती है।
 
8. वृश्‍चिक राशि (Scorpio): अप्रैल माह 2022 में बृहस्पति आपके पांचवें भाव में गोचर हो रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में विस्तार होगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। करियर में उन्नती करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
 
9. धनु ( Sagittarius ) : बृहस्पति आपकी राशि के चतुर्थ भाव में उदय होगा। यह गोचर आपकी सुख और सुविधाओं में विस्तार करेगा। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। विवाह और यात्रा के योग बन रहे हैं। यह गोचर आपके लिए शुभ है।
 
10. मकर राशि (Capricorn) : बृहस्पति आपके तीसरे भाव से गोचर हो रहा है। भाई-बहनों किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। व्यापारियों को सफलता मिलेगी। व्यापार विस्तार या निवेश के लिए अच्‍छा समय है। नौकरीपेशा हैं तो ज़्यादा परिश्रम करना पड़ सकता है।
 
11. कुंभ राशि (Aquarius): अप्रैल माह में बृहस्पति आपके दूसरे भाव में गोचर हो रहा है। इस दौरान व्यापार-व्यवसाय में अच्छे लाभ के साथ वृद्धि देख सकते हैं। नौकरी में सैलरी बढने के साथ ही पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक में खुशी का समाचार मिलेगा। साथ ही आपको अपनी पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है।
 
12. मीन राशि (Pisces): अप्रैल माह में बृहस्पति आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर हो रहा है। इस गोचर से आपके व्यक्तित्व में निखार आ जाएगा। आत्मविश्‍वास बढ़ेगा। आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय में चुनौती मिलती है तो लोगों का सहयोग भी मिलेगा। आपकी आमदानी में बढ़ोतरी होगी।

Show comments

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

क्या हिंसक जन आंदोलन से होगा भारत में सत्ता परिवर्तन, क्या कहता है मेदिनी ज्योतिष?

गुप्त नवरात्रि की नवमी के दिन करें 5 महत्वपूर्ण कार्य

भारत में बड़े जन आंदोलन की आहट? क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र, जानिए ज्योतिषीय संकेत

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की आठवीं देवी मां बगलामुखी, जानिए पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 जुलाई, 2026)

अगला लेख