suvichar

चन्द्र अशुभ होने के पूर्व मिलते हैं ये संकेत

Updated: मंगलवार, 13 मार्च 2018 (12:25 IST)
जिस ग्रह की दशा के प्रभाव में हम होते हैं, उसकी स्थिति के अनुसार शुभाशुभ फल हमें मिलता है। जब भी कोई ग्रह अपना शुभ या अशुभ फल प्रबल रूप में देने वाला होता है, तो वह कुछ संकेत पहले से ही देने लगता है। इनके उपाय करके बढ़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। आइए जानें... 
 
चन्द्र के अशुभ होने के पूर्व संकेत जातक की कोई चांदी की अंगूठी या अन्य आभूषण खो जाता है या जातक मोती पहने हो तो खो जाता है। 
 
जातक के पास एकदम सफेद तथा सुन्दर वस्त्र हो तो वह अचानक फट जाता है या खो जाता है या उस पर कोई गहरा धब्बा लगने से उसकी शोभा चली जाती है। 
 
व्यक्ति के घर में पानी की टंकी लीक होने लगती है या नल आदि जलस्रोत के खराब होने पर वहां से पानी व्यर्थ बहने लगता है। 
 
पानी का घड़ा अचानक टूट जाता है। 
 
घर में कहीं-न-कहीं व्यर्थ जल एकत्रित हो जाता है तथा दुर्गंध देने लगता है।
 
उक्त संकेतों से निम्नलिखित विषयों में अशुभ फल दे सकते हैं-
 
माता को शारीरिक कष्ट हो सकता है या अन्य किसी प्रकार से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
 
नवजात कन्या संतान को किसी प्रकार से पीड़ा हो सकती है। 
 
मानसिक रूप से जातक बहुत परेशानी का अनुभव करता है। 
 
किसी महिला से वाद-विवाद हो सकता है।
 
जल से जुड़े रोग एवं कफ रोगों से पीड़ा हो सकती है, जैसे जलोदर, जुकाम, खांसी, नजला, हैजा आदि। 
 
प्रेम-प्रसंग में भावनात्मक आघात लगता है। 
 
समाज में अपयश का सामना करना पड़ता है। 
 
मन में बहुत अशांति होती है।
 
घर का पालतू पशु मर सकता है। 
 
घर में सफेद रंग वाली खाने-पीने की वस्तुओं की कमी हो जाती है या उनका नुकसान होता है, जैसे दूध का उफन जाना। 
 
मानसिक रूप से असामान्य स्थिति हो जाती है।
लेखक के बारे में
पं. प्रणयन एम. पाठक
पंडित प्रणयन एम. पाठक जाने-माने ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख