Hanuman Chalisa

शुक्र ने बदला यह नक्षत्र, हर राशि पर होगा शुभ-अशुभ असर...

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
शुक्र ग्रह पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र से परिभ्रमण करते हुए 26 /4 /2017 को मेष राशि के उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में रात्रि 11.34 पर प्रवेश करेगा अर्थात् मेष राशि पर परिभ्रमण करेगा। आपकी राशि पर शुक्र के इस परिभ्रमण का क्या असर होगा, शुभ या अशुभ जानिए... 
 
मेष- आर्थिक एवं भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मानसिक परेशानी दूर होगी। अपने परिवार व कुटुम्ब का विरोध होगा। 
 
वृषभ- भाग्योदय होगा। धनागम के नए रास्ते खुलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा व यश में वृद्धि होगी। किसी राजनीति पार्टी से प्रस्ताव आ सकता है। 
 
मिथुन- वाणी में नम्रता आएगी। कोर्ट-कचहरी व न्याय में विश्वास जाग्रत होगा। स्त्री से सुख प्राप्त होगा। सहमित्र आदि से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। 
 
कर्क-  व्यापार का फैलाव दूर-दूर तक फैलेगा। भाई-बंधु से पूर्ण सुख प्राप्त होगा। अधिकतम इच्छाएं पूर्ण होगी। धर्मात्मा जैसे गुण का विकास होगा। 

राशि परिवर्तन 2017 : सूर्य मेष में, जानिए 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर...
 
सिंह- ऋण से मुक्त होने में तकलीफ आएगी। वाणी में कठोरता रहेगी। सफलता मिलने में तकलीफ आएगी। बहन से सुख के योग बनते हैं।   
 
कन्या- संतान से सुख प्राप्त होगा। निःसंतान दंपति के संतान के योग बनेंगे। विदेश जाने के योग बनेंगे। व्यापार में प्रगति होगी। 
 
तुला- आर्थिक स्थिति खराब रहेगी। पिता से दूरी के योग बनेंगे। अधिक प्रयास करने पर भी सफलता में तकलीफ आएगी। शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा। 
 
वृश्चिक- भाग्योदय होगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छा लाभ मिलेगा। तांत्रिक विद्या में रूचि बढ़ेगी। अपने बल का घमंड आ सकता है, ध्यान दें। 
 
धनु- सामाजिक व धार्मिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता को सुख प्राप्त होगा। कुटुम्बीजनों से सम्मान प्राप्त होगा। अच्छी उन्नति होगी। किसी के रुष्ट होने की चिंता रहेगी। 
 
मकर- परिवार, कुटुम्ब, संतान सभी से सुख प्राप्त होगा। परन्तु मन संतुष्ट नहीं रहेगा। दान देने में पीछे हटेंगे अर्थात् धर्म से दूरी बनेगी। स्त्री में रूचि कम रहेगी। 
 
कुंभ-  भाषा में मधुरता आएगी। स्त्री से सुख प्राप्त होगा। किसी मनोकामना की पूर्ति होगी। सुख-शांति में वृद्धि होगी। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।  
 
मीन- श्रेष्ठ लोगों का साथ मिलेगा। जीवन साथी से अच्छी उन्नति के रास्ते खुलेंगे। कर्म श्रेष्ठ होते चले जाएंगे। जीवन में सर्वसुख मिलने लगेगा। 

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

20 July Birthday: आपको 20 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 जुलाई, 2026)

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: 17 अगस्त तक इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

19 July Birthday: आपको 19 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख