sawan somwar

कैसे होते हैं रोहिणी नक्षत्र में जन्मे जातक, किस व्यवसाय में मिलेगी सफलता... (जानें लग्नानुसार)

Updated: शनिवार, 26 मई 2018 (15:10 IST)
रोहिणी नक्षत्र : जानिए अपना व्यक्तित्व
-अशोक पंवार 
 
रोहिणी नक्षत्र आकाश मंडल में चौथा (4) नक्षत्र है। यह वृषभ राशि में चारों चरणों में रहता है। उसकी चारों चरणों में बनने वाले नाम ओ, वा, वी, व है। राशि स्वामी जहां शुक्र है, वहीं नक्षत्र स्वामी चंद्रमा है। इस राशि वालों के जीवन में इनके ग्रहों का विशेष महत्व रहता है। जानिए लग्न के अनुसार कैसा होगा जातक का व्यक्तित्व : 
 
1. मेष लग्न में यह राशि द्वितीय भाव में होगा यदि शुक्र-चंद्र इसमें साथ हो उस जातक का जीवनसाथी सुंदर, कोमल स्वभाव वाला, धन संपन्न होगा। ऐसे जातक को कुटुंब से लाभ होगा व ऐसे जातकों का स्वार सुरीला होगा। कवि हृदय भी हो सकता है। शुक्र यदि अष्टम में चंद्र से दृष्टिपात करता हो तो ऐसे जातक कामुक होंगे। 
 
2. वृषभ लग्न हो तो चंद्रमा लग्न में होगा। यदि शुक्र के साथ हो तो ऐसे जातक ललित कलाओं में प्रवीण, सौंदर्यप्रेमी, आकर्षक नाक-नक्श वाला काम कला में प्रवीण, विपरीत लिंग की ओर अधिक आकर्षित रहने वाला भी हो सकता है। ऐसे जातकों की आवाज मधुर होकर कलाकार गायक भी हो सकते है।
 
3. मिथुन लग्न में वृषभ राशि द्वादश भाव में होगी। यदि शुक्र के साथ चंद्र हो तो ऐसे जातक विदेश में रहकर धन लाभ वाले इंजीनियर भी हो सकते हैं। ऐसे व्यक्ति विदेश में या जन्मस्थान से दूर आभूषणों, होटल, इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापार में लाभ पाते है। 
 
4. कर्क लग्न में यह राशि एकादश भाव में होगी, वहीं शुक्र साथ हो तो ऐसे बालक धनवान होते है। जनता से संबंधित मामलों में लाभ पाते हैं। सफेद वस्तु के व्यापार से चांदी के आभूषणों का व्यापार, दूध, डेयरी, वस्त्र व्यापार, कॉस्मेटिक्स व्यापार से लाभ पाते है। शुक्र यदि चतुर्थ भाव में हो तो ऐसे जातक कला से भी लाभ पाते हैं। 
 
5. सिंह लग्न हो तो चंद्र दशम में होगा। शुक्र यदि स्वराशि का होगा चंद्र के साथ हो तो अपने पराक्रम से, पिता के व्यापार से धन लाभ पाने वाला होता है। 
 
6. कन्या लग्न में वृषभ राशि नवम भाव में होगी, वहीं शुक्र धन भाव में हो तो भाग्य से धनी होगी। शुक्र चंद्र का दृष्टि संबंध हो तो ऐसे जातक खलनायक के रूप में अधिक सफल होते है। 
 
7. तुला लग्न में वृषभ का चंद्र अष्टम भाव में होगा। शुक्र के साथ चंद्र हो तो कामुक होगा। ऐसे जातक का धन बुरे कार्य में खर्च होता है। 
 
8. वृश्चिक लग्न में वृषभ राशि सप्तम भाव में होगी। यदि चंद्र के साथ शुक्र हो तो वह सुंदर पत्नी का पति होगा। धनवान स्त्री मिलेगी। स्त्री से लाभ पाने वाला होगा। 
 
9. धनु लग्न में षष्ट भाव में चंद्र होगा अतः ऐसे जातक कठिनाई से आय का लाभ पाने वाले होते है। 
 
10. मकर लग्न में वृषभ राशि पंचम भाव में होगी। शुक्र के साथ हो तो विद्या उत्तम होगी। इलेक्ट्रॉनिक्स, चिकित्सक आदि में सफल होगा। 
 
11. कुंभ लग्न में चतुर्थ भाव में वृषभ राशि होगी, शुक्र साथ हो तो ऐसे जातक भाग्यशाली, सुखी, वाहनादि से लाभ पाने वाला, संपत्तिवान, माता से लाभ पाने वाले होते हैं। 
 
12. मीन लग्न में तृतीय भाव में चंद्र वृषभ का होगा। विद्या स्वप्रयत्नों से मिलेगी। शुक्र भी साथ हो तो आवाज मधुर होगी। 

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

क्या नरेंद्र मोदी को छोड़ना पड़ेगा पद? ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जानें प्रधानमंत्री के भविष्य को लेकर क्या संकेत

बुध का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें किसे मिलेगा फायदा

शनि की रेवती नक्षत्र में बदली चाल, मेष समेत 4 राशियों पर 50 दिन तक रहेगा असर; रहें सतर्क

14 अगस्त पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस 2026: कुंडली में क्या कह रहे हैं ग्रह? जानें आने वाले समय में पाकिस्तान का भविष्य

अगला लेख