biodatamaker

15 जुलाई 2019 के शुभ मुहूर्त

Updated: सोमवार, 15 जुलाई 2019 (09:45 IST)
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।
 
ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत् 2076, हिजरी सन् 1440-41, अयन- दक्षिणायन, मास- आषाढ़, पक्ष- शुक्ल, तिथि- चतुर्दशी, मु. मास- जिल्काद।
 
संवत्सर का नाम- परिधावी।
 
ऋतु- वर्षा।

दिवस नक्षत्र- मूल (सायं 6: 51 पश्चात) पूर्वाषाढ़ा। 
 
दिशाशूल- पूर्व, आग्नेय
 
शुभ समय- प्रातः 6:00 से 7:30 तक 9:00 से 10:30 तक दोपहर 1:30 से शाम 6:00 बजे तक।
 
सुझाव:- आज के दिन प्रातः स्नान करके कच्चे दूध में थोड़ी सी मिश्री मिलाएं एवं घर में भोलेनाथ के सामने रख दें। हाथ जोड़कर भोलेनाथ से अपनी किसी भी प्रकार के संकट को दूर करने की प्रार्थना करें एवं इस विशेष मंत्र का 'ॐ मृत्युंजय महादेव त्राहिमां शरणागतम जन्म मृत्यु जरा व्याधि पीड़ितं कर्म बंधनः' इस महामंत्र का 11 बार जाप करें और फिर दूध मिश्री का प्रसाद ग्रहण करें। आप के रोग एवं दूसरी किसी भी तरह की समस्या अवश्य दूर होने लगेगी।


लेखक के बारे में
ज्योतिषाचार्य पं. विजयानन्द त्रिवेदी

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख