Hanuman Chalisa
✕

तुरमली रत्न के फायदे, कोई भी पहन सकता है इसे

Updated: मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (15:52 IST)
रत्न और उपरत्न कई प्रकार के होते हैं। जैसे- मूंगा (प्रवाल), ओपल या हीरा, पन्ना, मोती, माणिक, पुखराज, नील, गोमेद, लहसुनिया सुलेमानी पत्थर, वैक्रांत, यशद, फिरोजा, अजूबा, अहवा, अबरी, अमलिया, उपल, उदाऊ, कर्पिशमणि, कसौटी, कटैला, कांसला, कुरण्ड, कुदरत, गुदड़ी, गोदंती, गौरी, चकमक, चन्द्रकांत, चित्तो, चुम्बक, जबरजद्द, जहर मोहरा, जजेमानी, झरना, टेढ़ी, डूर, तिलियर, तुरसावा, तृणमणि, दाने फिरग, दांतला, दारचना, दूरनजफ, धुनला, नरम या लालड़ी, नीलोपल या लाजवर्त, पनघन, हकीक, पारस, फाते जहर, फिरोजा, बसरो, बांसी, बेरुंज, मरगज, मकड़ी, मासर मणि, माक्षिक, मूवेनजफ, रक्तमणि या तामड़ा, रक्ताश्म, रातरतुआ, लास, मकराना, लूधिया, शेष मणि, शैलमणि या स्फटिक, शोभामणि या वैक्रांत, संगिया, संगेहदीद, संगेसिमाक, संगमूसा, संगमरमर, संगसितारा, सिफरी, सिन्दूरिया, सींगली, सीजरी, सुनहला, सूर्यकांत, सुरमा, सेलखड़ी, सोनामक्खी, हजरते बेर, हजरते ऊद, हरितोपल, हरितमणि आदि। प्राचीन ग्रंथों में रत्नों के 84 से अधिक प्रकार बताए गए हैं। उनमें से बहुत तो अब मिलते ही नहीं। आओ जानते हैं शोभामणि या वैक्रांत रत्न के बारे में संक्षिप्त जानकारी।
 
 
1. शोभामणि रत्न को संस्कृत में वैक्रांत कहते हैं। अंग्रेजी में इसे टूमलाइन या टूरमैलीन भी कहते हैं जिसका बिगड़ा हुआ रूप है तुरमली।
 
2. शोभामणि की गणना ताप विद्यत रत्नों में की जाती है। यह एक पारदर्शी उपरत्न है।
 
3. सभी रंगों में पाए जाने के कारण इस उपरत्न को 'कलर कॉकटेल' भी कहा जाता है। यह दोरंगी और बहुरंगी भी होता है और हर रंग के रत्न के गुण अलग अलग होते हैं।
 
4. इस उपरत्न को धारण करने से भय, निराशा, नकारात्मकता मिट जाती है और व्यक्ति के जीवन में शांति तथा स्थिरता बनी रहती है। 
 
5. इस रत्न धारणकर्त्ता को यह रत्न सभी खतरों तथा दुर्भाग्य से बचाता है। यह दुर्घटना से व्यक्ति की रक्षा करता है। इसे धारण करने से नींद अच्छी आती है। 
 
6. इस उपरत्न को धारण करने से व्यापार, व्यवसाय, उद्योग अथवा नौकरी, कोर्ट-कचहरी आदि से जुड़े कार्यों में सफलता मिलती है। 
 
7. इस उपरत्न को कोई भी व्यक्ति धारण कर सकता है। फिर भी एक बार ज्योतिष की सलाह जरूर लें। 
 
8. मंगल और शनिवार को छोड़कर किसी भी दिन इस रत्न को धारण कर सकते हैं। 
 
9. मध्यकाल में इस उपरत्न का उपयोग शारीरिक तथा मानसिक चिकित्सा पद्धति के रुप में किया जाता था।
 
10. लाल रंग का रत्न रचनात्मक कार्य करने की क्षमता बढ़ाता है और काले रंग का रत्न चिंतामुक्त करता है। 
 
11. हरे रंग का तुरमली बुध के रत्‍न पन्‍ना का उपरत्‍न माना जाता है। तुरमली के प्रमुख रंगों में गहरा पीला, लाल, गुलाबी, हल्‍का नीला या नीलापन लिए हुए हरा, हरा, भूरापन लिए हुए काला, काला और रंगहीन हैं।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

09 November Birthday: आपको 9 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 09 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख