biodatamaker

नीलम किसे पहनना चाहिए और किसे नहीं, जानिए

Updated: सोमवार, 25 नवंबर 2024 (15:35 IST)
Who can wear Sapphire

शनि के लिए अक्सर नीलम रत्न को पहने की सलाह दी जाती है, परंतु नीलम पहनने से पूर्व यह जान लेना चाहिए कि यह रत्न किसे पहनना चाहिए और किसे नहीं क्योंकि इसे पहनने से नुकसान भी हो सकते हैं। नीलम की ही तरह एक रत्न है लाजवर्त, कुछ लोग इसे नीलम समझकर पहनने हैं। नीलम के दो उपरत्न है, लीलिया और जमुनिया। नीलम के संबंध में संक्षिप्त जानकारी।
 
 
सावधानी : नीलम आसमान पर उठाता है और खाक में मिला भी देता है। इसीलिए कुंडली की जांच करने के बाद नीलम पहनें। यह व्यक्ति में दूरदृष्टि, कार्यकुशलता और ज्ञान को बढ़ाता है। यह बहुत जल्दी से व्यक्ति को प्रसिद्ध कर देता है। लेकिन यदि नीलम सूट नहीं हो रहा है तो इसके शुरुआती लक्षणों में अकारण ही हाथ-पैरों में जबर्दस्त दर्द रहने लगेगा, बुद्धि विपरीत हो जाएगी, धीरे-धीरे संघर्ष बढ़ने लगेगा और व्यक्ति जिंदगी में खुद के ही बुने हुए जाल में उलझ मरेगा।
 
 
किससे ज्योतिष की सलाह से पहनना चाहिए नीलम?
 
1. शनि की राशि कुंभ और मकर राशि वालों के लिए नीलम पहनने की सलाह दी जाती है।
 
2. मकर एवं कुंभ लग्न के व्यक्ति भी नीलम पहन सकते हैं।
 
3. जिनकी कुंडली में शनि कमजोर, वक्री एवं अस्त है और शुभ भाव में बैठे हैं अथवा शुभ भावों के स्वामी हैं, तो नीलम पहनन सकते हैं।
 
4. शनि 4थे, 5वें, 10वें या 11वें भाव में हो तो ऐसे जातक को ज्योतिष की सलाह पर नीलम पहनना चाहिए।
 
5. शनि का जन्मांक में किसी अन्य शुभ ग्रहों अथवा शुभ भावेशों से प्रतियोग अथवा दृष्टि संबंध न हो तो ज्योतिष से पूछकर नीलम धारण करना चाहिए।
 
6. शनि षष्‍ठेश या अष्‍टमेश के साथ बैठा हो तो भी नीलम पहनना शुभ होता है। शनि अपने भाव से छठे या आठवें स्थान पर हो तो भी नीलम धारण कर सकते हैं।
 
7. शनि वक्री, अस्तगत या दुर्बल हो और शुभ भावों का प्रतिनिधित्व कर रहा हो तो नीलम धारण कर सकते हैं।
 
8. जब शनि की महादशा, अन्तर्दशा, साढ़ेसाती या ढैय्या की अवधि चल रही हो तो नीलम धारण कर सकते हैं।
 
9. जन्मांक में शनि, गुरू का नवपंचम योग है तथा शनि ग्रह का अन्य किसी ग्रह से प्रतियोग नहीं तब नीलम धारण करने पर विचार करना चाहिए।
 
किसे नहीं पहना चाहिए नीलम
1. लाल किताब के अनुसार शनि लग्न, पंचम या 11वें स्थान पर हो तो नीलम नहीं पहना चाहिए। 
 
2. शनि ग्रह शुभ भावों का स्वामी हो तथा निर्बल स्थिति में हो, तब किसी विद्वान व्यक्ति की सलाह से नीलम रत्न पहनना चाहिए।
 
3. शनि ग्रह का सूर्य, चन्द्र, मंगल से युति अथवा दृष्टि संबंध होने पर व्यक्ति को नीलम धारण नहीं करना चाहिए।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

15 अगस्त को कर्क में बुध और गुरु का गृहयुद्ध, मेष राशि के लोग बचकर रहें, अन्य राशि का क्या?

मंगल के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश से बदलेगा भाग्य, 5 राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय

हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण योग का साया! 5 नियमों का करें पालन, ये 3 उपाय दिलाएंगे लाभ

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–8 मेथी)

12 August Birthday: आपको 12 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!