Daily Horoscope
✕

मरगज रत्न पहनने के हैं ये 6 फायदे

Updated: बुधवार, 11 अगस्त 2021 (18:16 IST)
रत्न और उपरत्न कई प्रकार के होते हैं। जैसे- मूंगा (प्रवाल), ओपल या हीरा, पन्ना, मोती, माणिक, पुखराज, नील, गोमेद, लहसुनिया सुलेमानी पत्थर, वैक्रांत, यशद, फिरोजा, अजूबा, अहवा, अबरी, अमलिया, उपल, उदाऊ, कर्पिशमणि, कसौटी, कटैला, कांसला, कुरण्ड, कुदरत, गुदड़ी, गोदंती, गौरी, चकमक, चन्द्रकांत, चित्तो, चुम्बक, जबरजद्द, जहर मोहरा, जजेमानी, झरना, टेढ़ी, डूर, तिलियर, तुरसावा, तृणमणि, दाने फिरग, दांतला, दारचना, दूरनजफ, धुनला, नरम या लालड़ी, नीलोपल या लाजवर्त, पनघन, हकीक, पारस, फाते जहर, फिरोजा, बसरो, बांसी, बेरुंज, मरगज, मकड़ी, मासर मणि, माक्षिक, मूवेनजफ, रक्तमणि या तामड़ा, रक्ताश्म, रातरतुआ, लास, मकराना, लूधिया, शेष मणि, शैलमणि या स्फटिक, शोभामणि या वैक्रांत, संगिया, संगेहदीद, संगेसिमाक, संगमूसा, संगमरमर, संगसितारा, सिफरी, सिन्दूरिया, सींगली, सीजरी, सुनहला, सूर्यकांत, सुरमा, सेलखड़ी, सोनामक्खी, हजरते बेर, हजरते ऊद, हरितोपल, हरितमणि आदि। प्राचीन ग्रंथों में रत्नों के 84 से अधिक प्रकार बताए गए हैं। उनमें से बहुत तो अब मिलते ही नहीं। आओ जानते हैं मरगज रत्न के बारे में संक्षिप्त जानकारी।
 
 
मरगज के बारे में जानकारी :
1. मरगज को पन्ने का उपरत्न माना जा सकता है। मरगज, हरा हकीक, फिरोजा, पेरिडॉट, हरा ऑनेक्स यह सभी पन्ना के उपरत्न हैं।
 
2. संस्कृत में इसे हरिद रत्न, वृक्किज, हरितमणि और अंग्रेजी में जेड या नेफ्राइट कहते हैं।
 
3. मरगज अपारदर्शी, चिकना, कोमल, भारी और रहे रंग का रत्न होता है। जितने बड़े आकार का पहनेंगे उतना फायदा होगा।
 
4. वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ लग्न वाले लोग इसे धारण कर सकते हैं ज्योतिष की सलाह पर। इन लग्नों में बुध छठे, आठवें और 12वें में नहीं होना चाहिए तो यह रत्न पहन सकते हैं। इसके अलावा बुध अगर नीच राशि अर्थात मीन राशि में हैं तो भी इसे नहीं पहना जाता है। इसके अलावा सूया से अस्त है तो भी पन्ना और उसके कोई भी उपरत्न नहीं पहनते हैं। 
 
5. यह आमतौर पर चांदी में पहना जाता है।
 
 
मरगज रत्न पहने के फायदे :
1. पथरी, रक्त विकार, नेत्र रोग, दमा, बहुमूत्र, गुर्दे के विकार और पाण्डु में भी इसे लाभदायक माना जाता है।
 
2. इस रत्न को पहनने से जादू टोने का असर नहीं होता है। 
 
3. मरगज धारण करने से सुस्ती दूर होकर स्फूर्ति पैदा होगी है और व्यक्ति हर दम तरोताजा बना रहता है।
 
4. यह रत्न मानसिक बैचेनी, अशांति और सिरदर्द दूर करता है। इसकी भस्म से अनेक रोगों की दवा बनती हैं।
 
5. इस रत्न को पहनने से नौकरी और व्यापार में लाभ मिलता है। 
 
6. वाणी दोष में लाभ मिलता है और बुद्धि तेज हो जाती है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

मंगल-राहु का महाटकराव: सिंह और कुंभ में बना अंगारक योग योग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

16 November Birthday: आपको 16 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 16 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख