kalsarpa dosh calculator
✕

मुंबई : जानें क्या कहते हैं ग्रह

Updated: गुरुवार, 2 अक्टूबर 2014 (00:02 IST)
ND
दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर हमें सोचने पर मजबूर कर दिया। आखिर कब तक हम चुप बैठेंगे? कब तक बयानबाजी करते रहेंगे? अब मौका आ गया है मुँहतोड़ जवाब देने का। अब चूके तो हमें डूब मरने वाली बात होगी। मरने वालों की संख्या 125 तक हो गई है। कई घायल हैं। मैंने पहले भी कई बार लिखा था कि हमारी सुरक्षा व्यवस्था सुस्त नजर आएगी, जो सही साबित हुई।

गत बुधवार रात करीब 10.15 बजे आतंकवादियों ने मुंबई की प्रसिद्ध ताज होटल, ओबेराय होटल, मेट्रो थिएटर, महाराजा शिवाजी टर्मिनल को अपना निशाना बनाया। हमारे कई जाँबाज जवान शहीद हो गए। अब हमें राजनीति न करते हुए जी-जान से आतंकवाद का खात्मा कर देना चाहिए। आइए जानें क्या कहते हैं इस बारे में ग्रह-

ND
जब मुंबई आतंकवादियों के निशाने पर थी तब कर्क लग्न चल रहा था। लग्न में केतु द्वितीय मारक भाव में शत्रु सूर्य की राशि पर शनि महाराज विराजमान थे। शनि की लग्नेश चंद्र पर तृतीय पूर्ण दृष्टि थी। चंद्र लग्नेश होकर चतुर्थ में शुक्र की तुला राशि पर था जो कि उसकी शत्रु राशि है। चतुर्थ भाव जनता का है वही भवन का है और आतंकवाद ने इन पर ही निशाना बनाया।

यहाँ पर मंगल, सूर्य, बुध तीनों शनि के नक्षत्र अनुराधा में हैं। वहीं शु्क्र सुखेश होकर छठे भाव में है। यही कारण है कि आतंकवादी हमला हुआ। सप्तम भाव में शनि की राशि मकर में राहु मारक होकर बैठा है।

वहीं गुरु की महादशा में चंद्र के अंतर में राहु का प्रत्यंतर चल रहा है और राहु चंद्र के नक्षत्र में है तथा वर्तमान में राहु-केतु के मध्य सारे ग्रह चल रहे हैं। यही आतंकवाद को समाप्त कर इतिश्री न समझ लें। अब कमर कस लेनी होगी कि अब फिर से कोई ऐसी हरकत न कर पाए।

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

दिसंबर 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी महीना, किसे होगा सबसे ज्यादा लाभ?

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन लाभ के बनेंगे योग

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 28 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय