Hanuman Chalisa
✕

मनुष्य देह और बारह भाव- भाग 4

Written By ND
Updated: शनिवार, 13 दिसंबर 2008 (11:28 IST)
( गतांक से आगे)

ND
दसवाँ भाव : दशम भाव राज, कर्म, पितृ, व्यापार आदि के नाम से जाना जाता है। शरीर में जाँघ के बाद का भाग घुटना होता है। यह भाग जन्म कुंडली के दसवें भाव का विषय बनता है।

उठते-बैठते, चलते-फिरते, सोते-जागते जो पूर्णतः कार्यरत है, वह शरीर के घुटने का प्रदेश है। इसी कारण रूप इस भाव में व्यक्ति का कर्म जुड़ा है। इसलिए ही यह भाव कर्म के रूप में भी जाना जाता है। कर्म का संबंध व्यवसाय से है, क्रिया से है इसी कारण व्यवसाय और व्यवसाय के विविध प्रकारों के साथ इस भाव का संबंध है।

ग्यारहवाँ भाव : एकादश भाव-उपान्यस भाव, आय, लाभ, मित्र आदि के नाम से जाना जाता है। ग्यारहवें भाव में घुटने के बाद पैर का भाग आता है। जितने मजबूत पैर, उतनी व्यक्ति की स्थिरता गिनी जाती है। पैर व्यक्ति की स्थिर छवि प्रकट करते हैं। यों देखा जाए तो ग्यारहवाँ भाव दसवें भाव का द्वितीय भाव है अर्थात व्यवसाय में से जो लाभालाभ होता है या प्राप्ति होती है, उसका विचार ग्यारहवें भाव में किया जा सकता है और इसी से यह भाव लाभभुवन है।

ND
यह भाव पाँचवें भाव से सातवाँ होने के कारण पुत्र या पुत्री के पत्नी या पति का विचार भी इस भाव से किया जा सकता है। इतना ही नहीं, पर पति या पत्नी के आगे के घर के संतानों का विचार भी इस भाव से कर सकते हैं। कारण यह है कि यह भाव सातवें भाव से पाँचवाँ है। इस भाव में जिस किसी व्यक्ति का विचार हम करें, वह व्यक्ति अपने कुटुंब में जन्मा व्यक्ति नहीं होता।

इसी से इस भाव में दिखते सभी व्यक्तियों को एक साथ समाज या बाड़े के व्यक्तियों के रूप में जाना जाता है और इसी से इस भाव के द्वारा जातक की सफलता या असफलता का मूल्यांकन किए जाने के कारण इस भाव का सामूहिक रूप में यश, मान-प्रतिष्ठा के साथ संबंध है। व्यक्ति अकेले-अकेले अपने को सम्मानित या अपमानित रूप में नहीं सोचता।

पर उसके सम्मान और अपमान का विचार समुदाय लक्षी होता है। उसकी सफलता-असफलता का लेखा-जोखा भी इस भाव के द्वारा सोचा जा सकता है। यह भाव या पति-पत्नी की विद्या, कला, अगले घर की संतान वगैरह का भी निर्देश करता है, क्योंकि यह भाव सातवें से पाँचवाँ है।

बारहवाँ भाव : द्वादश रिष्फ, व्यय, अंत्य, मोक्ष, भोग, मृत्यु आदि के नाम से भी जाना जाता है। बारहवाँ भाव शरीर का अंतिम भाग है। इसलिए व्यक्ति के शरीर के विषय में, उसके मन के विषय में और आत्मा के विषय में अंतिम विचार इस भाव द्वारा किया जाता है।

शरीर का अंतिम विचार महाभोग और मृत्यु से किया जा सकता है। स्वर्ग, नर्क, बंधन, भोग, भूख, विलासिता, दरिद्रता इन सभी का विचार कर सकते हैं । (समाप्त)

अन्य आलेख
मनुष्य देह और बारह भाव- भाग 1

मनुष्य देह और बारह भाव- भाग 2

मनुष्य देह और बारह भाव- भाग 3

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी