Hanuman Chalisa
✕

नवंबर 2009 : ज्योतिष की नजर में

शीत लहर का प्रकोप बढ़ेगा

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (22:17 IST)
ND
प्रकृति की रचना जब से हुई है। या कहें कि इस संसार की रचना से ही परिवर्तन, उलटफेर, घटना, दुर्घटना चली आ रही हैं। इसी के साथ प्रत्येक सांसारिक जीव अपने स्वभाव अनुसार अपने में परिवर्तन करता है एवं अपने स्थान को उन्नति के लिए परिवर्तित करता है।

इसी प्रकार ग्रह स्थान परिवर्तन कर एक राशि से दूसरी राशि पर जाते हैं एवं नक्षत्र का भी भ्रमण करते हैं। इस परिवर्तन से नवंबर 09 माह में क्या प्रभाव पड़ता है। देखें ज्योतिष की नजर से।

ND
शुक्र ग्रह 3 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेगा इसके फलस्वरूप शुभ फल मिलेगा। पृथ्‍वी पर रोग कम होंगे। आरोग्यता बढ़ेगी। इसी के साथ कहीं-कहीं विरोधपूर्ण स्थिति बनेगी।

12 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा फलस्वरूप घी, तेल, महँगे होंगे एवं धान्य अच्छी होगी जिससे जनता सुखी होगी। शुक्र, बुध एवं सूर्य तीनों एक ही राशि पर (तुला राशि में) विराजमान होंगे।

इसका प्रभाव धान्यों के भाव में तेजी लाएगा एवं मेघ बनेंगे परंतु वर्षा कम होगी। इसी के साथ मंगल 9 नवंबर को आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से भी वर्षा कम होती है। धान्य का नाश कुछ ज्यादा होगा। इसी के साथ सर्प भय रहेगा। 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से पूर्व तथा दक्षिण के देशों में पीड़ा रहेगी। पश्चिम के देशों में युद्ध का भय बना रहेगा। परंतु इसका दूसरा परिणाम यह रहेगा कि उत्तर के देशों में सुख-शांति होगी। 17 नवंबर को राहु अपनी वक्र गति के साथ धनु राशि में प्रवेश करने जा रहा है। नवंबर मध्य में हिमाचल प्रदेश पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा होगी।

राहू के धनु राशि में फलस्वरूप हाथी व घोड़ों के भाव में वृद्धि होगी तथा सरकार एवं जनता में परस्पर विरोध होंगे। 27 नवंबर के शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इसके फलस्वरूप सभी धान्य सस्ते होंगे। मनुष्य सुखी, निर्भय एवं स्वस्थ रहेगा। 30 नवंबर को बुध धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसके फलस्वरूप मृग एवं हाथी पर विपत्ति आएगी। नवंबर माह की कुंडली को मौसम की दृष्टि से देखें तो पूर्वार्द्ध में सूर्य बुध के आगे राहु स्थित होने से शीत लहर का प्रकोप बढ़ेगा।

पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना बनती है। राजस्थान, हरियाणा, झारखंड में बूँदाबांदी की पूर्ण संभावना बनती है।

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ