dharma sangrah
✕

राहु के कुंभ राशि में गोचर से क्या इंटरनेट हो जाएगा बंद, महामारी का दौर होगा पुन: शुरू

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 14 अप्रैल 2025 (16:30 IST)
prediction of internet: इंटरनेट पर यूट्यूबर अपने पॉडकास्ट में देश के कई ज्योतिषियों को बुलाकर उनसे भविष्य की चर्चा करते हैं। उनमें से कई ज्योतिष बता रहे हैं कि शनि के मीन में जाने से क्या होगा, बृहस्पति के मिथुन राशि में जाने से क्या होगा और राहु के मीन से कुंभ राशि में गोचर से क्या होगा। इन तीनों के राशि परिवर्तन के आधार पर कुछ ज्योतिष मानते हैं कि राहु के गोचर के चलते भविष्य में इंटरनेट कुछ माह के लिए बंद हो जाएगा। एआई टेक्नोलॉजी का तेजी से विकास होगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार 18 मई 2025 को सबसे महत्वपूर्ण गोचर राहु का होने वाला है। राहु राशि परिवर्तन करके अपने मित्र की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। राहु मूल रूप से 18 महीने में अपना राशि परिवर्तन करते हैं। ALSO READ: राहु का कुंभ राशि में गोचर: 5 राशियों के लिए रहेगा अत्यंत शुभ
 
राहु से महामारी 18 मई 2025 को राहु ग्रह बृहस्पति की राशि मीन से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। कुंभ में राहु के जाने से देश दुनिया हलचल और तेज हो जाएगी। कोरोना वायरस की तरह किसी नई महामारी के आने की संभावना है। AI टेक्नोलॉजी इतनी विकसित हो जाएगी जिसकी कभी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। लोग अंतरिक्ष में जाने की योजना बनाएंगे।
 
देश और दुनिया की हिंसक परिस्थिति के कारण होगा नेट बंद?
हालांकि कई लोग इंटरनेट बंद होने की भविष्यवाणी ग्रह नक्षत्रों के आधार पर नहीं करते हैं। जैसे एक पॉडकास्ट में बाबाजी शिवानंद ने कहा कि कुछ सालों में इंटरनेट बंद हो जाएगा। कुछ लोगों का मानना है कि देश और दुनिया में 7 दिनों के लिए अंधकार छा जाएगा उस दौरान इंटरनेट भी बंद हो जाएगा। कई लोगों का मानना है कि जिस तरह युद्ध या दंगों के दौरान इंटरनेट बंद कर दिया जाता है उसी तरह भविष्य में देश और दुनिया में अराजकता के चलते इंटरनेट बंद कर दिया जाएगा और बाद में इसकी पहुंच आम लोगों तक नहीं रहकर कुछ खास लोगों तक ही रहेगी।ALSO READ: राहु का कुंभ राशि में गोचर: क्या होगा 12 राशियों पर प्रभाव?
 
सौर तूफान के कारण बंद हो जाएगा इंटरनेट? 
कुछ लोगों का मानना है कि सौर तूफान के कारण भविष्य में इंटरनेट बंद हो जाएगा। 2025 में सौर तूफान के कारण संभावित "इंटरनेट बंद" होने के बारे में बहुत अधिक अटकलें लगाई गई हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार सौर तूफान के कारण धरती के आधे से ज्यादा भाग पर इंटरनेट चलता बंद हो जाएगा। इसे फिर से बहाल करने में बहुत दिन या महीनों भी लग सकते हैं। ये तूफान वास्तव में बिजली ग्रिड और संचार प्रणालियों को बाधित कर सकते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इंटरनेट एक जटिल प्रणाली है जिसमें कई बैकअप योजनाएं हैं। हालांकि एक पूर्ण वैश्विक ब्लैकआउट बहुत असंभव है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

31 अक्टूबर को गुरु का सिंह राशि में महागोचर: 'युग परिवर्तन' के साथ इन 5 राशियों के शुरू होंगे सबसे अच्छे दिन!

26 October Birthday: आपको 26 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

25 October Birthday: आपको 25 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख