Hanuman Chalisa

जानिए, कौन से योग बनाते हैं व्यक्ति को खर्चीला

Updated: बुधवार, 28 जून 2017 (12:25 IST)
कुछ लोग बहुत खर्चीले होते हैं। उनके हाथ में धन कभी टिकता नहीं है। ऐसे व्यक्ति जीवन में कभी धन संचय नहीं कर पाते। आईए जानते हैं कि वे कौन से योग होते हैं जिनके फलस्वरूप जातक खर्चीला होता है -  
 
जन्मपत्रिका के बारहवें भाव को व्यय भाव कहा जाता है। जन्मपत्रिका के दूसरे भाव से संचित धन का विचार किया जाता है वहीं एकादश भाव से आय व लाभ का। 
 
- यदि धन भाव का अधिपति (धनेश) व्यय भाव में हो और व्ययेश की उस पर पूर्ण दृष्टि हो।  
- यदि व्यय भाव का अधिपति (व्ययेश) लाभ भाव के अधिपति (लाभेश) के साथ युतिकारक होकर व्यय भाव में हो।
- यदि धनेश व लाभेश अशुभ भाव में हो एवं व्ययेश व्यय भाव में हो।
- यदि व्ययेश की दृष्टि व्यय भाव पर हो।
- यदि व्ययेश स्वराशिस्थ होकर व्यय भाव में हो।
- यदि धनेश व्यय भाव में हो एवं व्ययेश स्वराशिस्थ हो व लाभेश अशुभ भावों में हो।
- यदि धन भाव पर राहु की दृष्टि हो व धनेश अशुभ भावों हो एवं व्ययेश व्यय भाव में हो।
- यदि व्यय भाव में चर राशि हो अथवा व्ययेश चर राशिगत हो।
 यदि उपर्युक्त योग किसी जन्मपत्रिका में हों तो यह जातक को खर्चीला बनाते हैं।
 
ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: अगले कुछ दिन बेहद भारी, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

अगला लेख