suvichar
✕

किसे नहीं पहनना चाहिए रुद्राक्ष की माला, जानिए

Updated: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023 (13:07 IST)
एक समय था जबकि हम सिर्फ साधु या संतों के गले भी ही रुद्राक्ष की माला पहने देखते थे। फिर अब एक हम देखते हैं कि कई लोग रुद्राक्ष की माला पहनने लगे हैं। बहुत से लोग तो गले के अलावा कलाई में भी माला पहनते हैं। आखिर क्या यह माला हर किसी को पहनना चाहिए या नहीं। पहनान चाहिए तो क्यों? जानिए
 
 
1. गले या हाथ में बगैर सोचे-समझे पहनने से आपके मस्तिष्क में परिवर्तन तो होता ही है साथ ही आपके रक्तचाप में भी बदलावा आ सकता है। हो सकता है कि इससे धीरे-धीरे आपकी बैचेनी बढ़ रही हो। आपको इसके असर का उसी तरह पता नहीं चलता है जिस तरह की काले या मटमेले रंग के कपड़े पहनने के असर का पता नहीं चलता है।
 
2. लाल किताब के अनुसार कलाई पर, अंगुलियों में या गले में कोई सी भी धातु को बहुत ही सोच समझ कर पहनना चाहिए यह आपके लिए घातक भी सिद्ध हो सकती है। लाल किताब के अनुसार गला हमारा लग्न स्थान होता है और गले में पहनने से हमारा हृदय और फेफड़े प्रभावित होते हैं। हृदय की धड़कने धीमी पड़ने या और तेज चलने लगती है यह निर्भर करता है कि आपने गले में क्या पहना रखा है।
 
3. रुद्राक्ष की माला किसी ज्योतिष से पूछकर ही पहनें। यह आपके रक्तचाप को कंट्रोल या अनकंट्रोल कर सकती है। 
 
4. यह माला सर्वकल्याणकारी, मंगल प्रदाता एवं आयुष्यवर्द्धक है अत: इसे पहने के लिए आपना शुद्ध और पवित्र बने रहना भी जरूरी है।
 
5. रुद्राक्ष की माला श्रद्धा से पहनने वाले इंसान की आध्यात्मिक तरक्की होती है। पद्म पुराण, शिव महापुराण अनुसार इसे पहनने वाले को शिवलोक मिलता है। यही कारण है कि साधु संत इसे पहनते हैं।
 
6. जो व्यक्ति शराब पीता है, मांस भक्षण करता है या किसी भी प्रकार के बुरे कार्य करता है उसे यह माला नहीं पहनना चाहिए।
 
7. बगैर सिद्ध किए या असली रुद्राक्ष की जांच किए बगैर रुद्राक्ष की माला नहीं पहनना चाहिए।
 
8. मूल रूप में रुद्राक्ष की माला आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नती की चाह रखने वालों के लिए होती है। यदि आप सांसारिक लोभ में डूबे हुए हैं तो यह माला पहनने का आपको कोई लाभ मिलेगा या नहीं यह पक्का नहीं है।
 
9. यह माला सामान्यत: सभी मंत्रों के जप के लिए उपयोगी मानी गई है। सांसारिक लोग जप हेतु इसका उपयोग कर सकते हैं। रुद्राक्ष की माला से भगवान शंकर के सभी मंत्रों का जप किया जाता है जो तुरंत ही सिद्ध हो जाते हैं। 
 
10. प्रत्येक राशि और ग्रहों के अनुसार रुद्राक्ष की माला अलग अलग होती है। किसी ज्योतिष से पूछकर ही रुद्राक्ष की माला धारण करें। उदाहरणार्थ पांचमुखी रुद्राख मेष, धनु, मीन, लग्न के जातकों के लिए अत्यन्त उपयोगी माना गया है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्य मालिका: क्या चीन करेगा भारत पर हमला और बदल जाएगा दुनिया का भविष्‍य?

27 October Birthday: आपको 27 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय