suvichar

Numerology Weekly Horoscope: : साप्ताहिक अंक राशिफल 20-26 अप्रैल 2026: जानिए आपका लकी नंबर क्या कहता है?

Updated: मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 (10:43 IST)
Numerology Predictions 20-26 April 2026: 20 से 26 अप्रैल 2026 का यह सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर, चुनौतियां और बदलाव लेकर आ रहा है। इस सप्ताह आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक लाभ और रिश्तों में सुधार के संकेत दे सकता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका लकी नंबर इस सप्ताह आपके लिए क्या खास लेकर आया है, पढ़ें यह साप्ताहिक अंक राशिफल...
 
इस सप्ताह की शुरुआत अक्षय तृतीया के पावन तिथि से हो रही है। अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र और शुभ दिन है। अक्षय का अर्थ होता है जो कभी समाप्त न हो और तृतीया का अर्थ है वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि। ऐसा माना जाता है की इस दिन किए गए पुण्य कर्म, दान, जप, तप और निवेश का फल अक्षय (अनंत) माना जाता है।
 
अक्षय तृतीया का दिन निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन माना जाता है इस दिन  सोना, चांदी, संपत्ति या नया व्यापार शुरू करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया निवेश लगातार बढ़ता है। अक्षय तृतीया को बिना मुहूर्त का शुभ दिन भी माना जाता है यह कुछ गिने-चुने दिनों में से एक है जब कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। 
 
इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व रहता है इस दिन किया गया दान- जैसे अन्न, जल, वस्त्र-कई गुना फल देता है और जीवन में सुख-समृद्धि लाता है। अक्षय तृतीया केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि स्थायी समृद्धि, शुभ शुरुआत और सकारात्मक कर्म का प्रतीक है। इस दिन किया गया हर शुभ कार्य जीवन में लंबे समय तक फल देता है।
 

मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)

यह सप्ताह आप राजनीति, प्रशासन या किसी स्वतंत्र व्यवसाय में हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अक्षय तृतीया पर सूर्य की स्थिति आपके करियर में नए द्वार खोलेगी। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है। आत्मविश्वास को अहंकार में बदलने में देर नहीं लगेगी, सावधानी रखें।
उपाय: अक्षय तृतीया पर यदि संभव हो तो सोने का कोई छोटा टुकड़ा या सिक्का खरीदें, गायत्री मंत्र का जाप करे । 
 

मूलांक 2 (जन्म तारीख: 2, 11, 20, 29)

यह सप्ताह आपकी कल्पनाशीलता आपके व्यापार को आगे बढाने में सहायक होगी। पारिवारिक संपत्ति से लाभ के योग हैं। इस सप्ताह आपका मूड स्विंग्स रह सकता है, कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बह कर न लेवे। गलतफहमी से बचें।
उपाय: अक्षय तृतीया पर पारद शिवलिंग का अभिषेक करें। किसी जरूरतमंद को चावल और चीनी का दान करें।
 

मूलांक 3 (जन्म तारीख: 3, 12, 21, 30)

शिक्षा, बैंकिंग और परामर्श के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ होगा। आपके द्वारा किया गया निवेश लंबे समय तक फल देगा। अति-उत्साह में आकर कोई भी वादा करने से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ सामान्य रहेगा।
उपाय: अक्षय तृतीया पर चने की दाल और पीले वस्त्र का दान करें। घर के मंदिर में हल्दी की गांठ रखें।
 

मूलांक 4 (जन्म तारीख: 4, 13, 22, 31)

यह सप्ताह आप पर कार्य का भार अधिक रहेगा, परिणाम पक्ष मे रहेगा। अचानक लाभ हो सकता है, व्यवहार में नम्रता रखे। कानूनी मसले या कागजी कार्रवाई में लापरवाही करने से बचें। थकान और नींद की कमी हो सकती है।
उपाय: अक्षय तृतीया के दिन पक्षियों के लिए सात प्रकार के अनाज (सप्तधान्य) डालें। 
 

मूलांक 5 (जन्म तारीख: 5, 14, 23)

इस सप्ताह आपके लिए नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। इस सप्ताह आपको एकाग्रता की कमी महसुस हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा,जोखिम सोच समझ कर उठाये। वाणी में सौम्यता बनाए रखें। पेट संबंधित समस्या हो सकती है।
उपाय: अक्षय तृतीया पर तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी सेवा करें।
 

मूलांक 6 (जन्म तारीख: 6, 15, 24)

यह सप्ताह क्रिएटिव और डिजाइनिंग क्षेत्र में कार्य करने वालो को सफलता प्राप्त हो सकती है। अक्षय तृतीया पर महिलाओ से सम्बंधित आभूषण, वस्त्र या सौंदर्य प्रसाधनों के व्यापार आदि में वृद्धि होगी। आय सामान्य रहेगी, विलासिता पर खर्च सोच समझ कर करे वरना आपका बजट बिगड़ सकता है। रिश्तों में आ रही कड़वाहट दूर होगी।
उपाय: अक्षय तृतीया पर छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाएं।
 

मूलांक 7 (जन्म तारीख: 7, 16, 25)

इस अक्षय तृतीया पर आपकी आध्यात्मिक शक्तियां जाग्रत होंगी। शोध, लेखन, कंसल्टिंग और आध्यात्मिक कार्यों में सफलता मिलने के योग है। आध्यात्मिक और मानसिक शांति की ओर रुझान बढ़ेगा। काम में एकाग्रता बनाए रखें ।आय स्थिर रहेगी,निवेश सोच समझ कर करें।
उपाय: अक्षय तृतीया पर किसी पवित्र नदी में स्नान करें। प्यासे लोगों के लिए प्याऊ की (मटका/कलश) की व्यवस्था करें। 
 

मूलांक 8 (जन्म तारीख: 8, 17, 26)

यह सप्ताह आपको आपकी मेहनत का परिणाम देखने को मिल सकता है। पुराने अटके काम पूरे होंगे। इस अक्षय तृतीया पर लंबे समय से अटका हुआ पैसा या संपत्ति वापस मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। थकान और काम की धीमी गति से चिड़चिड़ापन हो सकता है, धैर्य रखे। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। रिश्तों में मजबूती आएगी।
उपाय: अक्षय तृतीया पर तिल का दान करे या जरूरतमंद को वस्त्र का दान करें। 
 

मूलांक 9 (जन्म तारीख: 9, 18, 27)

यह सप्ताह आपके लिए सफलता, उपलब्धि और सम्मान का समय ले कर आएगा। इस समय आपके अधूरे प्रोजेक्ट पूरे होंगे। अक्षय तृतीया के अवसर पर भूमि, भवन और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप इस सप्ताह कठिन से कठिन चुनौती को भी आसानी से पार कर लेंगे। क्रोध और जल्दबाजी में दुर्घटना की संभावना है, कार्य और वाहन का उपयोग सावधानी से करें।
उपाय: अक्षय तृतीया पर शहद खाकर घर से निकलें और जरूरतमंदों को फल दान करें।
 
अस्वीकरण (Disc।aimer):  अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियाँ केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। ह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।
 

लेखक के बारे में
डॉ. अभय गुप्ता
The author is an experienced Numerologist,  Life coach, Motivational Speaker, NLP Master Trainer. Mob. 9479716025 .... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 सितंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

कर्क के गुरु और कुंभ के राहु का षडाष्टक योग: इन 5 राशियों के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक का समय रहेगा चमत्कारिक

कन्या में बुध की चाल: चमकेगी इन 5 किस्मत वालों की दुनिया

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

08 September Birthday: आपको 08 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख