sawan somwar

नहीं हो रहा है विवाह तो वर्ष 2022 में आजमा लें ये 10 अचूक उपाय

Updated: गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (17:20 IST)
Shadi Ke Upay 2022 : यदि आपका पिछले वर्ष किसी कारणवश विवाह नहीं हुआ है, आपको लगता है कि विवाह होने के कई तरह की अड़चने आ रही है और यदि आप चाहते हैं कि अगले वर्ष 2022 में किसी भी हालत में विवाह करना है तो आप आजमा सकते हैं ज्योतिष के 10 अचूक उपाय।
 
 
कुंडली में विवाह के योग की स्थिति- लड़के की कुंडली में विवाह के लिए जिम्मेदार ग्रह शुक्र और लड़की की कुंडली में जिम्मेदार ग्रह गुरु है। लड़के की कुंडली में शुक्र कमजोर है तो विवाह में अड़चने आएगी और लड़की की कुंडली में गुरु कमजोर है तो विवाह में अड़चने आएगी। यदि आप जल्दी शादी ( jaldi shadi ke upay lal kitab se ) करना चाहते हैं तो निम्नलिखित उपाय आजमाएं।
 
लड़की के लिए-
1. खरगोश को प्रतिदिन खाना खिलाएं।
2. गुरुवार का व्रत रखें।
3. मंदिर में पीली वस्तुएं दान करें।
4. गुरुवार को वट वृक्ष, पीपल और केले के वृक्ष पर जल अर्पित करें। 
5. माथे पर प्रदिदिन केसर या चंदन का तिलक लगाएं, तुलसी की माला पहनें।
6. अधिकतर मौकों पर पीले वस्त्र ही पहनें
7. घर में पर्दों और चादरों का रंग गुलाबी रखें।
8. भोजन में केसर का सेवन करने से विवाह शीघ्र होने की संभावनाएं बनती है।
9. गुरुवार को पीपल के वृक्ष के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
10. जब लड़की के पिता या भाई किसी लड़की के रिश्‍ते की बात करने के लिए घर से बाहर जाए तो लड़की तब तक अपने बाल खुले रखें जब तक की वह लौटकर नहीं आ जाए।
लड़कों के लिए-
1. लड़कों को शुक्र के उपाय करना चाहिए। शुक्रवार को व्रत रखना चाहिए
 
2. लड़कों को यह करना चाहिए कि वे मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाएं वहां बैठकर उनकी पूजा करें। फिर उनके माथे से थोड़ा सिंदूर लेकर उस राम और सीता के मंदिर में राम और सीता के चरणों में चढ़ाकर उनसे अपने शीघ्र विवाह की कामना करें। कम से कम 21 मंगलवार तक यह उपाय करें।
 
3. लड़के या लड़की दोनों ही यह उपाय कर सकते हैं। सोमवार को एक किलो 200 ग्राम चने की दाल और सवा लीटर दूध किसी जरूरतमंद को दान कर दें।
 
4. लड़के या लड़की दोनों ही यह उपाय कर सकते हैं। किसी लाल गाय को रोटी में गुड़ लपेटकर खिलाते रहें या केसर भात खिलाएं। यह भी कर सकते हैं कि किसी भी गाय को गुरुवार को आटे के दो पेड़े पर थोड़ी हल्दी लगाकर खिलाएं तथा इसके साथ ही थोड़ासा गुड़ और चने की पीली दाल भी खिलाएं।
 
5. विवाह योग्य लोगों को शीघ्र विवाह के लिये प्रत्येक गुरुवार को नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए।
 
6. शुक्ल पक्ष के हर सोमवार को व्रत रखें और आंकड़े के आठ पत्ते की पूजा अर्चना कर सात पत्तों की थाली बानए और आठवें पत्ते पर अपना नाम लिखकर उसे शिवजी को अर्पित कर दें।
 
7. पुरुषों को विभिन्न रंगों से स्त्रियों की तस्वीरें और महिलाओं को लाल रंग से पुरुषों की तस्वीर सफेद कागज पर रोजाना तीन महीने तक एक एक बनानी चाहिए।
 
8. घर के दक्षिण भाग में नीम का पेड़ लगाएं और उसे प्रतिदिन जल चढ़ाएं।
 
9. विवाह पूर्व कुंभ विवाह करें और भात पूजा भी करवाएं।
 
10. आंखों में सफेद सूरमा लगाएं। सफेद सुरमा नहीं मिले तो काला सूरमा लगाएं।
 
वास्तुदोष के उपाय:-
-विवाह करना चाहते हैं तो काले, गहरे नीले, कत्थई, बैंगनी, जामुनी रंग से बचें।
-लाल, पीले, गुलाबी, हरे और सफेद रंग को जीवन में शामिल करें।
-घर के दक्षिण पश्‍चिम भाग में सोने से बचना चाहिए और कभी भी दक्षिण में पैर करने का सोएं।
-खिड़की और दरवाजों के परदे गुलाबी रंग के लगवाएं।
 
नोट- यह उपाय जानकारी हेतु ही है। किसी योग्य ज्योतिष या लाल किताब के विशेषज्ञ से अपनी कुंडली को दिखाकर ही उपरोक्त उपाय कर सकते हैं।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

शनि की रेवती नक्षत्र में बदली चाल, मेष समेत 4 राशियों पर 50 दिन तक रहेगा असर; रहें सतर्क

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का अपनी राशि में प्रवेश इन 5 राशियों के लिए वरदान! करियर में तरक्की और मोटी सैलरी के योग

रक्षाबंधन 2026 पर चंद्र ग्रहण का साया! जानें राखी बांधने का शुभ समय और सही मुहूर्त

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–9 लौंग)

अगला लेख