dharma sangrah

Shukra ka rashi parivartan : शुक्र ने बदल लिया है घर, हम सब पर क्या होगा असर

Updated: सोमवार, 2 मार्च 2020 (16:29 IST)
Venus Transit In Aries
 
मेष राशि में शुक्र ने प्रवेश कर लिया है। शुक्र का राशि परिवर्तन 28 फरवरी की देर रात 01 बजकर 47 मिनट पर हो गया है। किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन एक बड़ी घटना मानी गई है। जिसका अच्छा या बुरा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन से  12 राशियों पर क्या और कैसा असर होगा... 
 
मेष: आपकी राशि में ही शुक्र ने प्रवेश किया है।। जिसका आपके ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। साझेदारी के काम में लाभ होगा।
 
वृष: इस राशि के जातकों के सुखों में वृद्धि के आसार हैं। आय में बढ़ोतरी के साथ साथ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। इसलिए हाथ रोक कर चलें। 
 
मिथुन: करियर में तरक्की मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। व्यापारी भी अच्छी डील कर सकेंगे। 
 
कर्क: ऑफिस में बिगड़ी हुई छवि में कुछ सुधार आयेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। छोटे भाई बहनों की तरक्की होगी। 
 
सिंह: नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। यदि आप कलात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको इस गोचर से लाभ प्राप्त होगा। 
 
कन्या: खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मेहनत के साथ सफलता हासिल कर पाएंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर दुश्मनों से सतर्क रहें।
 
तुला: वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। 
 
वृश्चिक: दुश्मन काफी ज्यादा परेशान करने वाले हैं। इसलिए हर काम को सावधानी के साथ करने की जरूरत है। 
 
धनु: प्रेम संबंधों को लेकर आप सर्तक रहें। धोखा मिल सकता है। पैसे कमाने के लालच में कोई गलत काम न कर बैठें। 
 
मकर: वाहन खरीदने का योग बन रहा है। पत्नी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। नई नौकरी मिलने के आसार हैं। 
 
कुंभ: आपके लिए शुक्र का राशि परिवर्तन अच्छा रहेगा। कुछ अधूरे रूके हुए कार्यों को पूरा करने की सोच सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। 
 
मीन: आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। निवेश से मुनाफा मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 03 से 09 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 03 अगस्त से 9 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

02 August Birthday: आपको 2 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (2 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख