Daily Horoscope
✕

मेहनत का फल नहीं मिल रहा है तो मंदिर में चुपचाप रख दीजिए ये चीज, बदल जाएंगे दिन

Updated: बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (12:36 IST)
कई बार लोगों की शिकायत होती है कि उन्हें उनकी मेहनत का मनचाहा फल नहीं मिल पा रहा है। वे जितनी प्रशंसा और पैसे के हकदार हैं वह नहीं मिल पा रही है तो उन लोगों के लिए हम लाए हैं अचूक उपाय....घर के मंदिर में या बाहर के मंदिर में चुपचाप रख दीजिए ये चीज, बदल जाएंगे दिन....ध्यान रखें कि यह काम चुपचाप ही करना है....जानिए आखिर क्या है वह चीज...  
 
आपको करना यह है कि 1 रुपए का सिक्का, कपास, चांदी का चौकोर टुकड़ा, सफेद रूमाल और तांबे के छोटे से कलश में से कोई एक सामग्री लेनी है और उसे चावल के साथ चुपचाप घर के मंदिर में या बाहर किसी भी मंदिर में रख देना है.... 
कैसे रखें
अगर आप सिक्के का चयन करते हैं तो 1 रुपये का सिक्का 1 मुट्ठी चावल के साथ हथेली में लें और अपनी परेशानी बोलकर मंदिर के किसी सुरक्षित कोने में चुपचाप रख दीजिए। 
 
अगर कपास का चयन करते हैं तो कपास के साथ चावल तो रखें ही पर शक्कर के कुछ दाने भी लेकर चुपचाप मंदिर में रखें। 
 
अगर संभव हो तो चांदी का बहुत छोटा सा चौकोर टुकड़ा भी फूल और चावल के बीच में छुपाकर मंदिर में रख सकते हैं।
 
सफेद रूमाल में चावल लपेटकर एक सुपारी के साथ मंदिर में चुपचाप रख दें। 
 
आप चाहें तो तांबे का सबसे छोटा कलश खरीदें और उसमें चावल भर कर मंदिर में चुपचाप रख दें। 
 
आप इन 5 में से कोई 1 भी उपाय आजमा सकते हैं, नतीजे चमकने लगेंगे और आप देखेंगे कि आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने लगेगा। 
 
नोट: यह उपाय पारंपरिक रूप से आजमाए जाते हैं,पाठक स्वविवेक से विश्वास करें। वेबदुनिया मेंं इसे सिर्फ जानकारी के बतौर दिया जा रहा है। 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

19 October Birthday: आपको 19 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

18 October Birthday: आपको 18 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 अक्‍टूबर, 2026)

अगला लेख