Hanuman Chalisa

वेलेंटाइन डे बन जाएगा रोमांटिक इन एस्ट्रो टिप्स को आजमाएं

Updated: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 (13:03 IST)
हर नवयुवक व युवतियां अपने प्रेम संबंधों को मधुर व खुशनुमा बनाने हेतु तरह-तरह के उपहार खरीदते नजर आ रहे हैं। बाजार में रौनक व चहल-पहल बढ़ गई है।
वेलेंटाइन डे, यह दिवस संत वेलेंटाइन जो रोम में एक चर्च में पादरी थे उन्हीं के नाम पर मनाया जाता है। वेलेंटाइन ने उस देश काल के अनुसार लोगों को प्रेम व चाहत का संदेश दिया। जो आजकल भारत में भी लोकप्रिय है। 
 
अंकशास्त्रीय दृष्टि से 14 फरवरी का दिन प्यार व चाहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिसका योग 1+4= 5 बनता है। काल पुरुष की कुंडली में 5वां घर प्रेम का घर होता है अर्थात्‌ अंकशास्त्रीय दृष्टि से यह दिन प्रेम व चाहत को बढ़ाने वाला होता है।  इस दिन को खुशनुमा बनाने हेतु प्रणय प्रेमियों को अपने प्रेम संबंधों में गुलाब के फूल या गुलाबी रंग का प्रयोग करना चाहिए। 
 
आप अपने घर को गुलाबी रंग से सजा सकते हैं  और पहनने के वस्त्रों में लाल के रंग के कपड़ों या पोशाक लाल रंग की प्रयोग करें तो प्रणय संबंधों में आनंद और प्रगाढ़ता अधिक बढ़ेगी। 
 
गुलाबी व लाल रंग प्रेम, उत्साह व ऊर्जा के प्रतीक हैं, वहीं यह रंग प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता लाने वाला है। पुष्प कोमलता व आकर्षण का प्रतीक है। 
 
प्यार व चाहत के मामलों में लाल गुलाब व गुलाबी रंग बहुत ही विशेष हैं। किन्तु मेष व वृश्चिक राशि के सहित जिन जातकों की कुंडली में लाल ग्रह मंगल उपयुक्त स्थान पर हैं। उन्हें प्रेम व चाहत के मामलों में इच्छित सफलता प्राप्त होती रहती है। किन्तु मंगल की स्थिति प्रतिकूल होने पर वह संबंधों में तनाव व कटुता दे सकती है। 
 
इस वेलेंटाइन डे को खुशनुमा बनाने हेतु गुलाबी रंग व गुलाब के फूलों का प्रयोग करें। यह मधुरता को बढ़ाएंगे किन्तु परिधान में गहरे व काले रंगों का प्रयोग हानिप्रद हो सकता है। 
लेखक के बारे में
पं. प्रेमकुमार शर्मा
डॉ. प्रेम कुमार शर्मा भारत के एक प्रसिद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ज्योतिषी, न्यूमेरोलॉजिस्ट और वास्तु विशेषज्ञ हैं। ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। वे कई प्रमुख समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों में नियमित रूप से भविष्यवाणियां प्रकाशित करते हैं। उन्हें.... और पढ़ें
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 जुलाई, 2026)

29 July Birthday: आपको 29 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अंक-दर्शन: रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–1 हल्दी)

August 2026 Festivals: अगस्त 2026 माह के व्रत एवं त्योहारों और जयंतियों की लिस्ट

अगला लेख