biodatamaker
✕

इस बार अपने वेलेंटाइन को क्या दें उपहार, कब करें इज़हार, जानिए राशि अनुसार

Updated: बुधवार, 13 फ़रवरी 2019 (15:41 IST)
वेलेंटाइन डे की शोखियां शबाब पर हैं। गिफ्ट्स और प्रपोज करने को लेकर आप परेशान हैं तो आइए हम मदद करते हैं आपकी...अपनी राशि अनुसार कब करें इज़हारे मोहब्बत और क्या दें तोहफा...   
 
मेष राशि : इस राशि के युवक व युवतियां प्रातः 10:30 से लेकर मध्यान्ह 12 बजे तक एक-दूसरे को प्रपोज करें एवं लाल रंग का कोई गिफ्ट दें तो दोनों में गहरा प्यार बना रहेगा।
 
वृष राशि : प्रातः 9:44 से लेकर 11:32 तक आप प्रपोज करें तथा सिल्की रंग का उपहार दें तो संबंधों में प्रगाढ़ता बनी रहेगी। 
 
मिथुन राशि : आप लोगों के लिए प्यार का इजहार करने के लिए सबसे शुभ समय है- मध्यान्ह 12:12 से 1:44 तक और साथ में हरे रंग का गिफ्ट दें जिससे एक-दूसरे के प्यार में इजाफा होगा। 
 
कर्क राशि : इस राशि के युवक-युवतियां अपरान्ह 2:22 से सांय 4:10 तक एक-दूसरे को प्रपोज करें एंव चमकीले सफेद रंग कोई उपहार भेंट करें जिससे आपसी प्रेम बना रहेगा। 
 
सिंह राशि : आपके लिए प्यार का इजहार करने का सबसे उपयुक्त समय प्रातः 9:12 से लेकर 10:22 तक है। गुलाबी रंग का कोई उपहार देने से प्यार में सामंजस्य बना रहेगा। 
 
कन्‍या राशि : इस राशि वाले प्रेमी जोड़े प्रातः 11:10 से 1:44 तक अपने प्यार का इजहार करें एंव मैरून रंग का कोई तोहफा दें जिससें रिश्तों में मजबूती आएगी। 
 
तुला राशि : इस राशि वाले युवक-युवतियां प्रातः 8:44 से 10:20  तक एक-दूसरे को प्रपोज करें एंव कत्थई रंग का कोई उपहार भेंट करें तो समर्पण के भाव बने रहेंगे। 
 
वृश्चिक राशि : अपरान्ह 1:10 से 3:40 तक अपने प्यार का इजहार करें तथा गहरा लाल रंग का कोई गिफ्ट दें तो एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। 
 
धनु राशि : इस राशि वाले युवक-युवतियां प्रातः10:50 से 12:44 तक एक-दूसरे को प्रपोज करें तथा आसमानी रंग का तोहफा दें जिससे आपसी सद्भाव व प्रेम बना रहेगा। 
 
मकर राशि : इस राशि वाले युवक-युवतियां मध्यान्ह 12:10 से 2:20 तक अपने प्यार का इजहार करें एंव काले व नीले रंग का मिक्स कोई गिफ्ट देने से प्रेम का बीज एक वटवृक्ष का रूप लेगा। 
 
कुंभ राशि : अपरान्ह 2:10 से 4:14 तक आप एक-दूसरे को अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं तथा गहरे नीले रंग का उपहार प्रदान करें जिससे आपसी प्रेम व सौहार्द बना रहेगा। 
 
मीन राशि : प्रातः 10:02 से 12:30 तक इज़हार करें तथा पीले व केसरिया रंग का कोई उपहार दोनों की आपसी समझ बढ़ाएगा व प्रेम बरकरार रहेगा।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Weekly Horoscope: 26 अक्‍टूबर से 01 नवंबर 2026 का राशिफल, किस राशि की चमकेगी किस्मत? क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

23 October Birthday: आपको 23 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 अक्‍टूबर, 2026)

Shukra Gochar 2026: 24 अक्टूबर से बदलेगी किस्मत! शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन इन 7 राशियों को बनाएगा धनवान

अगला लेख