dharma sangrah
✕

पीपल पूर्णिमा 2021: जानिए वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन पीपल पूजा के फायदे

Updated: सोमवार, 24 मई 2021 (15:03 IST)
26 मई बुधवार को वैशाख पूर्णिमा का पर्व रहेगा जिसे पीपल पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। यह एक स्वयं सिद्ध मूहर्त होता है। आओ जानते हैं कि इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने का क्या है महत्व।

 
1. इसे पीपल पूर्णिमा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस दिन पीपल की पूजा करने से ग्रह और पितृ दोष का निवारण हो जाता है।
 
2. पीपल पूर्णिमा के दिन सभी प्रकार शुभ मांगलिक कार्य कर सकते हैं। इसके लिय गुरु सूर्य बल देखने की आवश्कता नहीं होती है।
 
3. इस दिन पीपल की विधिवत पूजा अर्चना करने से शनि, गुरु सहित सभी ग्रह शुभ फल प्रदान करने लगते हैं।
 
4. इस दिन पीपल के पौधे को लगाने से कई प्रकार के दोष दूर होते हैं और देवगुरु बृहस्पति की कृपा प्राप्त होती है।

 
5. शास्त्रों के अनुसार वैशाख पूर्णिमा के दिन सुबह-सुबह पीपल के वृक्ष पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। जो इस दिन पीपल की पूजा करता है उसके घर में धन समृद्धि बनी रहती है। 

6. इस दिन पीपल की परिक्रमा करने का महत्व रहता है।अश्वत्थोपनयन व्रत के संदर्भ में महर्षि शौनक कहते हैं कि मंगल मुहूर्त में पीपल वृक्ष की नित्य तीन बार परिक्रमा करने और जल चढाने पर दरिद्रता, दु:ख और दुर्भाग्य का विनाश होता है। पीपल के दर्शन-पूजन से दीर्घायु तथा समृद्धि प्राप्त होती है। अश्वत्थ व्रत अनुष्ठान से कन्या अखण्ड सौभाग्य पाती है।

 
वैशाख महीने की पूर्णिमा इस साल 26 मई, दिन बुधवार को पड़ रही है। इस दिन पूर्णिमा तिथि 25 मई की रात 8 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 26 मई की शाम 4 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। वैशाख पूर्णिमा के दिन सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में और चांद भी अपनी उच्च राशि तुला में होता है। वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन धर्मराज व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि बैशाख पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करके दान पुण्य करने से कुंभ में स्नान के समान पुण्य प्राप्त होता है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

13 नवंबर तक वक्री रहेंगे बुध: इन 5 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा ट्विस्ट, खुलेगा तरक्की का रास्ता!

Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक राशिफल 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026, जानें क्या कहता है आपका मूलांक?

करवा चौथ 2026: क्या भद्रा के कारण बिगड़ेगा व्रत का समय? जानें पूजन मुहूर्त, चंद्रोदय टाइम और अर्घ्य की सही विधि

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग, राशि के अनुसार करें उपाय तो चमकेगा अगला वर्ष

अगला लेख