Daily Horoscope
✕

कैसी होती हैं लड़कियां, जानें उनके जन्म माह से...

Written By WD
Updated: शनिवार, 7 जनवरी 2017 (17:17 IST)
1 जनवरी -  साल के पहले माह यानि जनवरी में जन्मी लड़कियां स्वभाव में गंभीर और कूछ हद तक रूढ़िवादी होती हैं लेकिन अगर आप ध्यान देंगे तो इन्हें बेहद महत्वाकांक्षी पाएंगे। इस माह में जन्मीं महिलाएं समीक्षक की भूमिका में रह ना पसंद करती हैं और अपनी भावनाओं के बारे में किसी से भी बात करना इन्हें पसंद नहीं होता। वे सिर्फ उन लोगों से बात करना पसंद करती हैं, जो बुद्ध‍िमत्ता के स्तर पर उनके बराबर हों या जिनसे इनके विचार मेल खाते हों।

2 फरवरी - फरवरी में जन्मीं महिलाओं के साथ रहने के लिए आपको धैर्य क के साथ पेश आने की जरूरत होगी, और वे काफी रोमांटिक साबित होंगी। फरवरी में जन्मी महिलाओं का मूड तेजी से बदलता है और हर कोई इन्हें समझ पाए ऐसा संभव नहीं है। इनका सोचने का तरीका सूक्ष्म निरीक्षण वाला होता है और एक शब्द से ये पूरी कहानी का अंदाजा लगा लेती हैं। आपको यह जरूर पता होना चाहिए, कि अगर आप इनके साथ छल करते हैं, तो आप इन्हें कभी दोबारा नहीं पा सकते।
3 मार्च - मार्च में जन्मीं महिलाएं काफी खूबसूरत और आकर्षक होती हैं। ये महिलाएं अपने काम और रिश्तों के प्रति बेहद समर्पित और विश्वासपात्र होती हैं। इनके लिए किसी के प्यार में पड़ना काफी मुश्किल होता है। 
4 अप्रैल - अप्रैल में जन्मीं महिलाएं हर किसी से आसानी से घुल मिल जाती हैं। समय-समय पर खुद के प्रति दया का भाव भी इनमें होता है। अगर ये गुस्से में हैं तो इनसे दूर रहना ही बेहतर होगा। अगर आप इनका विश्वास जीत सके, तो ये महिलाएं आपको बेहद खुश रहने में मददगार हो सकती है,  ये पूरी आत्मा से आपके लिए समर्पित रहेंगी।

5 मई - जिन महिलाओं का जन्म मई माह में हुआ है वे काफी विश्वसनीय होती हैं और अपने सिद्धांतों के प्रति दृढ़ होती हैं। इनके प्यार में डूबने पर, ये खतरनाक भी साबित हो सकती हैं। 

6 जून - जून में जन्मीं महिलाएं जिज्ञासु, कलात्मक और मिलनसार होती हैं। ये बिना सोचे ही बोलने में विश्वास रखती हैं और सोचती बाद में हैं, बोलती पहले हैं। इनकी खासियत है कि ये पीठ पीछे बात करने में यकीन नहीं करती और किसी व्यक्ति के सामने ही उसके बारे में सच बोलने का माद्दा रखती हैं।
7 जुलाई - जुलाई में जन्म लेने वाली महिलाएं ईमानदार, खूबसूरत, रहस्यमयी और संवेदनशील होती हैं। ये मृदुभाषी होती हैं और सभी के साथ विनम्र रहती हैं। किसी के साथ मतभेद या विवाद करना इन्हें रास नहीं आता। अगर आाप इनके साथ कोई छल करते हैं तो ये जीवनभर नहीं भूलती और आप इन्हें आसानी से उम्रभर के लिए खो सकते हैं। 
8 अगस्त - अगस्त में जन्म लेने वाली महिलाएं खूबसूरत मन वाली एवं आत्मकेंद्रित होती हैं। इनसे भिड़ने के बजाए संभल कर रहना ही सही होगा, क्योंकि देर से या फिर जल्दी, जीतेंगी तो वे ही। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है और उपहा स का पात्र बनना इन्हें बिल्कूल पसंद नहीं है। हमेशा तवज्जो पाना अच्छा लगता है। 

9 सितंबर - दयालु, अनुशासित, और खूबसूरत होती हैं सितंबर में जन्मीं महिलाएं। अपने साथ विश्वासघात करने वालों को ये कभी नहं भूलती। अगर आप इनका दिल दुखाते हैं, तो ये आपसे बदला लेने की कोशिश जरूर करेंगी। इस माह में जन्मीं महिलाएं स्थायी रिश्तों में विश्वास रखती हैं। अपने साथी से इनकी अपेक्षाएं अधिक होती हैं। अगर आपने खुद को साबित कर दिया, तो समझो इन्हें जीत लिया। 

10 अक्टूबर - अक्टूबर में जन्मीं महिलाएं काफी मजबूत चरित्र की होती हैं।   ये बेहद भावुक होती हैं लेकिन किसी के सामने अपने आंसू बहाना पसंद नहीं करतीं। ये कभी खुद को या अपने मन के भावों को दूसरों के सामने जाहिर नहीं करतीं, क्योंकि इन्हें लगता है कि कुछ लोग इन्हें समझ नहीं सकते और वे इसका दुरुपयोग कर सकते हैं। अक्सर अन्य महिलाएं इनसे ईर्ष्या के कारण नफरत कर सकती हैं।
11 नवंबर - नवंबर में जन्मीं महिलाएं आपके झूठ को बेहद आसानी से पहचान सकती हैं और ये हमेशा औरों से एक कदम आगे होती हैं। इनके साथ खेलना सही नहीं होगा। और इनसे राय मशविरा भी तभी करें, जब आपको लगता हो कि आप आप सच सुनने की हिम्मत रखते हैं।
12 दिसंबर - जिन महिलाओं का जन्म दिसंबर माह में हुआ है, वे बेहद उत्सुक या यूं कहें कि उतावले स्वभाव की लेकिन भाग्यशाली होती हैं। वे हर परिस्थिति से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ ही लेती हैं। इन्हें मूड को ठीक रखना अच्छे से आता है और ये खुले दिल की होती हैं। ये खूद को आसानी से दुखी कर लेती हैं लेकिन ईश्वर का साथ होने से इन्हें वह चीज मिल ही जीती है जिसकी ये हकदार हैं।
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Lal Kitab Mesh Rashifal 2027: जून से पहले संभल जाएं मेष राशि वाले! शनि और राहु-केतु की चाल से बदलेंगे हालात, पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

17 November Birthday: आपको 17 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 17 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख