suvichar
✕

पूर्ण सूर्यग्रहण 20 मार्च को, नहीं दिखेगा भारत में नजारा

Written By भाषा
Updated: गुरुवार, 12 मार्च 2015 (16:10 IST)
इंदौर। सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की खास स्थिति के कारण 20 मार्च को पूर्ण सूर्यग्रहण लगेगा। लेकिन इस ‘खगोलीय त्रिमूर्ति’ की अद्भुत लुकाछिपी भारत में नहीं निहारी जा सकेगी।


यह इस साल का पहला ग्रहण होगा। उज्जैन की प्रतिष्ठित जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्रप्रकाश गुप्त ने बताया कि 20 मार्च को लगने वाला पूर्ण सूर्यग्रहण भारत के किसी भी इलाके में नहीं दिखाई देगा। यह खगोलीय घटना यूरोप, अटलांटिक महासागर और अफ्रीका में निहारी जा सकेगी।
 
गुप्ता ने बताया कि भारतीय मानक समय (आईएसटी) के मुताबिक पूर्ण सूर्यग्रहण की शुरुआत 20 मार्च को दोपहर एक बजकर 11 मिनट पर होगी और यह पांच बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इस तरह सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की दिलचस्प भूमिका वाला खगोलीय घटनाक्रम करीब चार घंटे चलेगा।
 
कोई दो सदी पुरानी वेधशाला के अधीक्षक ने अपनी गणना के हवाले से बताया कि पूर्ण सूर्यग्रहण दोपहर तीन बजकर 15 मिनट पर अपने चरम स्तर पर पहुंच जाएगा। इस वक्त चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह ढंक लेगा। यह स्थिति दो मिनट 50 सेकंड तक बनी रहेगी।
 
पूर्ण सूर्यग्रहण तब होता है, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा इस तरह आ जाता है कि पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूरी तरह चंद्रमा की ओट में छिपा प्रतीत होता है। 


ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर पड़ेगा असर; जानें किसके लिए शुभ रहेगा समय

सूर्य-राहु का नवपंचम योग, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ; करियर और धन के नए अवसर

सूर्य-शनि का षडाष्टक योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन में मिल सकता है बड़ा लाभ

07 October Birthday: आपको 07 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!