sundarkand

10 ऐसे सपने जो सबको आते हैं, देते हैं शुभ-अशुभ संकेत

Updated: सोमवार, 19 जून 2017 (14:04 IST)
कहते हैं कि स्वप्न हमेशा एक ही कारणों की वजह से नहीं आते, बल्कि इनका अपना अलग मनोविज्ञान होता है।' यहां प्रस्तुत व्याख्या उस हालत में आए स्वप्नों से संबं‍धित होती है, जब शरीर सो रहा होता है; किंतु आत्मा जाग रही होती है। शोध से सामने आए हैं 10 प्रमुख सपने जो कमोबेश अधिकांश लोगों को आते हैं। 
 
1) गुस्सा- स्वप्न में यह देखना कि आप किसी पर गुस्सा कर रहे हैं, इस बात का सूचक है कि वह आपका प्रिय मित्र है। यदि कोई और व्यक्ति स्वप्न में आप पर गुस्सा करता है, तो इसका मतलब है, वह आपसे सच्चा प्रेम करता है।
 
2) सेब- स्वप्न में सेब दिखाई देना दीर्घ आयु और व्यापार में सफलता का सूचक है। यदि कोई स्त्री स्वप्न में सेब देखती है, तो उसका अर्थ है कि उसके पुत्र उत्पन्न होगा और वह खूब फूले-फलेगा।

 वेबदुनिया में यह भी पढ़ें  क्या दिखते हैं सपनों में रंग, इनके अर्थ कर देंगे आपको दंग
 
3) स्नान- स्वप्न में शांत, शीतल और स्वच्छ पानी में अपने आपको नहाते हुए देखने का अर्थ है कि आप सफलता और संपन्नता पाएंगे। यदि पानी-मिट्टी वाला या गंदा है, तो दुर्भाग्य का सूचक है।
 
4) बिल्लियां- स्वप्न में बिल्ली देखना कपट और विश्वासघात का सूचक है।
 
5) पाताल- स्वप्न में स्वयं को पाताल में देखना भयंकर मुसीबतों और कठिनाइयों का सूचक है।

6) दुर्घटना- स्वप्न में दुर्घटना देखने का अर्थ है कि आप निजी कठिनाइयों से घिर जाएंगे।
 
7) घं‍टियां- स्वप्न में घंटियां बजते हुए सुनना किसी शुभ समाचार का पूर्व संकेत है।
 
8) परिचित- स्वप्न में किसी परिचित को देखना अनंत मैत्री और परस्पर प्रेम का सूचक है।
 
9) व्यभिचार- स्वप्न में व्यभिचार दिखना आने वाली मुसीबतों का लक्षण है।
 
10) भोजन- यदि कोई व्यक्ति अपने-आपको स्वप्न में बढि़या भोजन करते हुए देखता है, तो यह इस बात का सूचक है कि उसका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और भाग्योन्नति होगी।
 
 विशेष :  

विपत्ति- 
स्वप्न में अपने को प्रतिकूल परिस्थितियों से घिरा हुआ, जो व्यक्ति देखेगा, वह उसके लिए लाभदायक स्वप्न सिद्ध होगा। 'जिन्हें स्वप्न में प्रतिकूल परिस्थितियां दिखाई दी हैं, वे प्रसन्न और संतुष्ट हो सकते हैं। शादीशुदा पुरुष अथवा स्त्री के लिए यह स्वप्न सुखद जीवन का सूचक है। उनको मित्रों और बच्चों का सुख प्राप्त होगा। दूसरों के लिए यह स्वप्न व्यापार और प्रेम में सफलता प्राप्ति का सूचक है। किसान यह स्वप्न देखे, तो खेत से प्रचुर मात्रा में उपज की उम्मीद कर सकता है। साहसी नाविक को अपनी अगली यात्रा में अनुकूल हवा मिलेगी। प्रत्येक व्यक्ति ऐसा स्वप्न देखकर प्रसन्न होगा।'
 
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Horoscope: 10 से 15 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि को होगा लाभ और किसे नुकसान

09 August Birthday: आपको 9 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (9 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्रावण मास में रविवार का खास उपाय, 11वें दिन इस मंत्र का जाप करने से प्रसन्न होंगे शिवजी और सूर्यदेव

अगला लेख