dharma sangrah
✕

तेजा दशमी के 10 शुभ उपाय

Updated: गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (11:22 IST)
Veer Teja jee Maharaj
 

इस वर्ष 16 सितंबर को तेजा दशमी पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व दिन गुरुवार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाएगा। यह तिथि तेजा दशमी के नाम से प्रचलित है।

इस दिन लोकदेवता तेजा जी महाराज के मंदिरों में मेला लगता है और लाखों भक्त उनके दर्शन करने जाते हैं। इस दिन वीर तेजा जी महाराज को रंग-बिरंगी छतरियां भी चढ़ाई जाती हैं। इसी दिन दशावतार व्रत भी मनाया जाएगा। 
 
1. भाद्रपद शुक्ल दशमी के दिन पूरे मनोभाव से जो भक्त लोकदेवता तेजा जी महाराज की पूजा करते हैं, उन्हें सर्प दंश का भय नहीं रहता है। 
 
2. तेजा दशमी के दिन वीर तेजा जी महाराज को रंग-बिरंगी छत्री अवश्य चढ़ाएं। 
 
3. इस दिन गौ माता का पूजन अवश्य करें, उन्हें हरा चारा खिलाएं। मान्यतानुसार जब तेजा जी जंगल में डाकू को खोजने गए तब रास्ते में एक सर्प उनके घोड़े के सामने आकर डंसने लगता है। तब तेजा जी उनसे प्रार्थना करके वचन देते हैं कि अपनी बहन की गायों को छुड़ाने के बाद वे आपस आएंगे तब वो उन्हें डस लें। 
 
4. यदि कोई व्यक्ति सर्पदंश से पीड़ित है और अगर वह तेजा जी मंदिर जाकर उनके नाम का तांती (धागा) बांधता है तो उस पर जहर का असर नहीं होता है, ऐसी मान्यता है। इससे सर्पदंश सहित अन्य जहरीले कीड़ों से भी रक्षा होती है। 
 
5. इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु पर केसर मिला जल चढ़ाने से जीवन में आनेवाली सभी अकस्मात बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
 
6. इस दिन तेजा जी महाराज के स्थानों पर लोग मन्नत पूरी होने पर पवित्र निशान चढ़ाया जाता हैं। 
 
7. भाद्रपद शुक्ल दशमी के दिन श्री विष्णु जी के 10 अवतारों की पूजा करने के बाद उन्हें सौंफ का प्रसाद चढ़ाने और श्रीहरि पर चढ़ाई गई सौंफ के 10 दाने कपूर के साथ जलाना लाभदायी माना गया है।
 
8. इस दिन ज्यादा से ज्यादा विष्णु जी का शक्तिशाली महामंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करने से जीवन की हर बाधा दूर होती है। 
 
9. इस दिन श्री‍हरि नारायण पर चढ़ी लाल गुंजा बीज (चिरमी) तिजोरी में रखने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

 
10. तेजा दशमी के दिन लोकदेवता तेजा जी महाराज को प्रसाद में चूरमा चढ़ाने की मान्यता है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 
ALSO READ: तेजादशमी 2021: क्यों और कब मनाया जाता है यह पर्व, पढ़ें कैसे हुई इसकी शुरुआत

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Indira Ekadashi 2026: आज पितरों को मोक्ष दिलाने वाली इंदिरा एकादशी, जानें पूजा-तर्पण का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्र पर प्रत्येक दिन करें एक उपाय माता होंगी प्रसन्न

सूर्य-राहु नवपंचम योग: 17 अक्टूबर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आपकी राशि पर शुभ असर होगा या अशुभ!

सूर्य-शनि का षडाष्टक योग: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसे लाभ और किसे रहना होगा सावधान

अगला लेख