dharma sangrah
✕

सूर्य मीन संक्रांति: सूर्य के राशि बदलते ही इन 6 राशियों के बदल जाएंगे दिन, मेष से लेकर मीन तक राशिनुसार सूर्य मंत्र

Updated: सोमवार, 14 मार्च 2022 (11:51 IST)
Sun Transit in Pisces 2022: 14-15 मार्च दरमियान सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से 6 राशियों का बदल जाएंगे दिन और जानिए यहां पर मेष से लेकर मीन तक के सूर्य मंत्र। सूर्य को मीन संक्रांति के दिन अर्घ्‍य देते हुए इन मंत्रों का जाप जरूर करें।
 
 
6 राशियों के बदल जाएंगे दिन- zodiac signs astrology::
 
वृषभ (vrshabh): सूर्य आपकी राशि के एकादश अर्थात 11वें भाव में गोचर करेगा जो कि बहुत शुभ है। इस गोचर से अचानक से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी निवेश के लिए यह अच्‍छा समय है। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ होगा। कुछ अच्‍छी डिल करने में सक्षम होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
 
मिथुन (mithun): सूर्य आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेगा। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत और प्रयासों का फल मिलेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। पेशेवर जीवन में भी लाभ होगा। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। 
 
कर्क (kark): सूर्य आपकी राशि के नौवें भाव में प्रवेश करेगा। सूर्य का यह गोचर बहुत ही शुभ साबित होगा। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में लाभ होगा और नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे।
 
वृश्चिक (vrsh‍chik): सूर्य आपकी राशि के पांचवें भाव में प्रवेश करेगा। यह गोचर आपकी राशि के लिए अनुकूल है। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की करेंगे। शिक्षा और करियर में वृद्धि के योग हैं।
 
धनु (dhanu): सूर्य आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से सुख-समृद्धि का विस्तार होगा। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी में यह गोचर औसत रहेगा। हालांकि आय में वृद्धि होने की संभावना है।
 
मीन (meen): सूर्य आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से पेशेवर जीवन के दृष्टिकोण से यह अवधि नौकरीपेशा जातक, विशेषकर सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकती है।
 
Surya dev Worship

12 राशि के 12 सूर्य मंत्र- Surya Mantra according to zodiac
 
- मेष- ॐ अचिंत्याय नम:
- वृषभ- ॐ अरुणाय नम:
- मिथुन- ॐ आदि-भुताय नम:
- कर्क- ॐ वसुप्रदाय नम:
- सिंह- ॐ भानवे नम:
- कन्या- ॐ शांताय नम:
- तुला- ॐ इन्द्राय नम:
- वृश्चिक- ॐ आदित्याय नम:
- धनु- ॐ शर्वाय नम:
- मकर- ॐ सहस्र किरणाय नम:
- कुंभ- ॐ ब्रह्मणे दिवाकर नम;
- मीन- ॐ जयिने नम:।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

शुक्र की वक्री चाल 2026: 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर? जानें किसकी बढ़ेगी मुश्किल और किसे मिलेगा लाभ

सूर्य और शनि का समसप्तक योग, 12 राशियों पर पड़ेगा असर; जानें किसे लाभ और किसे नुकसान

शनि का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, 9 अक्टूबर से 12 राशियों पर होगा असर, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (03 अक्‍टूबर, 2026)

03 October Birthday: आपको 03 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख