sundarkand

सूर्य का मेष राशि में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा संभलकर

Updated: गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (16:10 IST)
Sun transit in aries 2023 : 14 अप्रैल 2023 शुक्रवार को करीब 02:42 पर सूर्यदेव अपने मित्र गुरु की राशि से निकलकर मंगल की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य जब मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि में मौजूद होते हैं, तो उनकी यह स्थिति शक्तिशाली मानी जाती है। ऐसे में कुछ राशियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसी 5 राशियां हैं जिन्हें संभलकर रहना चाहिए।
 
1. वृषभ राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में सूर्य का गोचर होगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय ठीक नहीं रहेगा। कार्यों में रुकावटें आ सकती है। नौकरी में चुनौति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में घाटा हो सकता है। पारिवारिक संबंधों पर भी इसका नकारात्मक असर हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
2. कन्या राशि : आपकी राशि के 8वें भाव में सूर्य का गोचर शुभ नहीं माना जा रहा है। आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। अचानक से हानि या घटना दुर्घटना के योग बन सकते हैं। धन हानि के योग हैं। नौकरी में संयम से काम लें और व्यापारी हैं तो लेन देन में सावधानी रखें। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
 
3. तुला राशि : आपकी राशि के 7वें भाव में सूर्य का गोचर होने जा रहा है। सूर्य का यह गोचर आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में उतार चढ़ाव रहेगा। उनकी सेहत का ध्यान रखें। साझेदारी के व्यापार में नुकसान हो सकता है। खुद का व्यापार है तो भी सावधानी से काम लें। अनचाही यात्रा हो सकती है जो नुकसान दे सकती है।
4. मकर राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में सूर्य का गोचर सही नहीं माना जा रहा है। इस दौरान आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी और करियर में चुनौति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए आपको सावधानी से आगे बढ़ने की जरूरत होगी। संबंधों और सेहत को लेकर भी आप सतर्क रहें। 
 
5. मीन राशि : अपकी राशि के दूसरे भाव में सूर्य का गोचर आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। करियर और नौकरी में आपको चुनौति का सामना करना पड़ सकात है। व्यापार में लाभ कमाने को लेकर आशंका है। आर्थिक नुकसान से बचें। इस दौरान आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है। संबंधों को लेकर आप तनाव में रहेंगे।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

12 September Birthday: आपको 12 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का हस्त नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन के साथ करियर में भी मिलेगा बड़ा लाभ

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 सितंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्यवाणियों में पहले ही था 2026 का ये संकट? 5 बड़ी प्राकृतिक घटनाएं हो चुकीं, अब आगे क्या होगा

अगला लेख