dharma sangrah
✕

सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, 6 राशियों को रहना होगा संभलकर

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 10 जुलाई 2024 (14:45 IST)
Surya ka kark rashi mein gochar ka fal: 16 जुलाई 2024 मंगलवार के दिन सूर्य मिथुन राशि ने निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इसे कर्क संक्रांति कहते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इसे छह महीने के उत्तरायण काल का अंत माना जाता है। साथ ही इस दिन से दक्षिणायन की शुरुआत होती है। सूर्य के कर्क गोचर से क्या होगा 12 राशियों का हाल, जानिए राशिफल।ALSO READ: सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, 4 राशियों को होगा धनलाभ
 
कर्क राशि : आपकी कुंडली के दूसरे भाव के स्वामी सूर्य का पहले घर में गोचर आपके आत्मविश्‍वास को कमजोर कर सकता है। फिर भी आपको साहस और दृढ़ संकल्प काम लेने की जरूरत है। करियर और नौकरी में कठिनाइयों से घबराएं नहीं। नौकरी बदलने का अभी वक्त नहीं है। व्यापारियों को लेन देन में सावधानी बरतना चाहिए। आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत और रिश्ते दोनों को ही संभालकर रखने की जरूरत है।
 
सिंह राशि : आपकी कुंडली के प्रथम भाव के स्वामी सूर्य का बारहवें भाव में गोचर शुभ नहीं है। फालतू के खर्चे और यात्रा से पैसा और समय दोनों बर्बाद होंगे। करियर पर फोकस करने की जरूरत है। व्यापारियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। रिश्तों को लेकर आप चिंतित रहेंगे। खुद की और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
 
कन्या राशि : आपकी कुंडली के बारहवें भाव के स्वामी सूर्य का ग्यारहवें भाव में गोचर मिश्रित परिणाम वाला सिद्ध होगा। यह गोचर आपको लाभ और नुकसान दोनों दे सकता है। यदि आप सतर्क रहकर कार्य करते हैं तो नुकसान से बच जाएंगे। करियर और नौकरी में दबाव का अनुभव करेंगे। कारोबारी हैं तो सोच समझकर कार्य करें। अन्यथा लाभ और हानि दोनों उठानी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ मौजूदा स्थिति में तालमेल बैठाने की जरूरत है। 
 
धनु राशि : आपकी कुंडली के नवम भाव के स्वामी सूर्य का अष्टम भाव में गोचर आपके भाग्य में रुकावट डाल सकता है। नौकरी हो या व्यापार आप अपने कार्य को लेकर आप गंभीर रहें और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद होने की संभावना है। बेहतर होगा कि आप समझदारी से काम लें।ALSO READ: सूर्य की कर्क संक्राति कब है, जानें इसका महत्व
 
मकर राशि : आपकी कुंडली के अष्टम भाव के स्वामी सूर्य का सप्तम भाव में गोचर मिश्रित परिणाम देगा। नौकरी के मोर्चे पर आपको कार्य स्थल पर अपने सहकर्मी और वरिष्ठों के साथ कुछ समस्याएं हो सकती हैं। कारोबारी हैं तो प्रतिस्पर्धियों से मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि परिवार के सदस्यों के साथ अपने संबध मधुर बनाए रखें। लेन देन करते वक्त सावधानी रखें। किसी को उधार न दें।  
 
कुंभ राशि : आपकी कुंडली के सप्तम भाव के स्वामी सूर्य का छठे भाव में गोचर होगा। यह गोचर आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता। करियर और नौकरी के मोर्चों पर कम प्रगति हासिल होगी और काम का दबाव भी ज्यादा रहेगा। नौकरी बदलने के पहले अच्‍छे से सोच समझ लें। व्यावसायिक मोर्चे पर सूर्य के इस गोचर के दौरान आपको औसत मुनाफा ही होगा। आपको कर्ज लेने की नौबत आ सकती है।
 
2 राशियों के लिए मिश्रित परिणाम :
वृश्चिक राशि : आपकी कुंडली के दशम भाव के स्वामी सूर्य का नवम भाव में गोचर मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपने कार्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है और ज्यादा फोकस रहने की जरूरत है। हालांकि नौकरी में उन्नति होगी। कारोबारी हैं तो मुनाफा कमाने में भाग्य का साथ मिलेगा। हालांकि रिश्तों को लेकर आप चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी और आपके बीच अहंकर को न आने दें।
 
मीन राशि : आपकी कुंडली के छठे भाव के स्वामी सूर्य का पंचम भाव में गोचर होने वाला है। आपके लिए यह गोचर संतान के भविष्य की चिंता को जन्म देगा। संतान की ओर से आपको परेशानी होने की संभावना है। नौकरी में कार्य के दवाब के चलते आप अपना मानसिक नियंत्रण खो सकते हैं लेकिन आपको धैर्य से काम लेना है। नौकरी में बदलाव के संकेत है। कारोबारी हैं तो औसत लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ तनावग्रस्त रह सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। ALSO READ: शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से हैं परेशान तो इन 8 अचूक उपाय से पाएंगे आराम
 
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?

Weekly Horoscope: 16 से 22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ? जानें अपना भविष्यफल

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

सूर्य गोचर 2026: वृश्चिक राशि में सूर्य का प्रवेश, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिलेगा लाभ

अगला लेख