Hanuman Chalisa

Astrology : सूर्य के मकर राशि में गोचर से इन 5 राशियों को 1 माह तक रहना होगा सतर्क

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (17:36 IST)
Sun transit in Capricorn: सूर्य 15 जनवरी 2024 को प्रात: 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के शनि की राशि मकर में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर होगा उसका प्रभाव। आओ जानते हैं 12 राशियों का राशिफल। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं।
ALSO READ: सूर्य का मकर राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल
1. मिथुन राशि : आपकी राशि के सूर्य तीसरे भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में स्थित रहेंगे। अष्टम भाव का सूर्य नौकरी और व्यापार में परेशानी खड़ी कर सकता है। नौकरी में बदलाव और व्यापार में नुकसान हो सकता है। सोच समझकर खर्चा करें। रिश्तों को लेकर भी सतर्क रहें। परिवार के साथ तालमेल की जरूरत है। घटना दुर्घटना से बचकर रहें। हालांकि आपकी सेहत अच्‍छी रहेगी। 
 
2. कर्क राशि : आपकी राशि के सूर्य दूसरे भाव के स्वामी होकर सातवें भाव में गोचर करेंगे। करियर और नौकरी में मिलाजुला प्रभाव रहेगा। सहकर्मियों के साथ परेशनी खड़ी हो सकती है। व्यापार पर पहले की अपेक्षा अधिक ध्यान देना होगा। रिश्तों में अहंकार के कारण वाद विवाद होगा। यदि आप दूसरों की भावना समझकर संयम से काम लेंगे तो शांति बनी रहेगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
ALSO READ: मकर संक्रांति पर इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत
3. कन्या राशि : आपकी राशि के सूर्य बारहवें भाव के स्वामी होकर पांचवें भाव में गोचर करेंगे। करियर और नौकरी में परेशानी खड़ी हो सकती है। व्यापारियों के लिए मिलाजुला समय रहेगा। रिश्तों में तनाव के संकेत है। जीवनसाथी के साथ खुश रहना है तो सामंजस्यता की आवश्यकता है। सेहत में मामूली समस्या रहेगी। जैसे सर्दी, खांसी जुकाम।
 
4. मकर राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव के स्वामी सूर्य का प्रथम भाव में गोचर होगा। मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य आठवें घर का स्वामी होकर पहले घर में स्थित रहेगा। नौकरी और व्यापार में मिलाजुल समय रहेगा। दोनों ही क्षेत्र में बदलाव की संभावना है। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। सेहत की दृष्टि से देखें तो जोड़ों में दर्द या अकड़न हो सकती है।
 
5. कुंभ राशि : आपकी राशि के सातवें भाव के स्वामी सूर्य का बारहवें भाव में गोचर होगा। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में तनाव रहेगा। अनावश्यक खर्चे बढ़ जाएंगे। धन हानि होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्यता की कमी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

पूर्ण सूर्य ग्रहण 2026: कब लगेगा, सूतक काल कितने घंटे रहेगा? जानें समय, कहां दिखेगा और राशियों पर असर

10 August Birthday: आपको 10 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Horoscope: 10 से 15 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि को होगा लाभ और किसे नुकसान

अगला लेख