dharma sangrah
✕

कन्या संक्रांति 2020 : सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश, ‍किसे मिलेगी खुशी, किसे होगा क्लेश

Updated: मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (10:23 IST)
16 सितंबर 2020 को सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश होगा। आइए जानते हैं कि सूर्य देव के राशि परिवर्तन से 12 राशियों के जीवन पर क्या और कैसा असर होगा... 
मेष
यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। इस गोचर के दौरान शत्रु परास्त हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का रिजल्ट उनके हित में आ सकता है।
वृष
इस राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान मानसिक पीड़ा हो रह सकती है। उच्च अधिकारियों से विवाद हो सकता है। संतान को कष्ट की संभावना है।
मिथुन
इस राशि के जातकों के परिवार में शांति भंग हो सकती है। धन और मान हानि हो सकती है। जमीन से जुड़े मामलों में भी असफलता प्राप्त हो सकती है।
कर्क
इस राशि के जातकों को धन लाभ का योग बन सकता है। उच्च अधिकारियों संग रिश्ते अनुकूल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
सिंह
इस राशि के जातकों को धन, संपत्ति और व्यापार में हानि हो सकती है। परिवार में कलह हो सकती है। सिर और आंखों की पीड़ा के कारण परेशानी हो सकती है।
कन्या
इस राशि के जताकों को सूर्य गोचर से धन हानि के योग हैं। सम्मान व प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मुश्किलें आ सकती हैं।
तुला
सूर्य के गोचर के कारण इस राशि के जातकों के स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में मतभेद की संभावना है।
वृश्चिक
इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की के साथ मान-सम्मान मिल सकता है। अपनी वाणी से यह लोगों के दिलों को जीतेंगे।
धनु
धनु राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर से बिजनेस में लाभ हो सकता है। बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।
मकर
सूर्य के गोचर से इस राशि के जातकों को धन हानि हो सकती है। झूठे आरोप लग सकते हैं। इसलिए वाणी में संयम बनाए रखें। परिवार में अशांति हो सकती है।
कुंभ
इस राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। मान-सम्मान में भी कमी आ सकती है।
मीन
इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में कड़वाहट आ सकती है। धन हानि की संभावना है। कार्यों में असफलता की प्राप्ति हो सकती है।
ALSO READ: Astrology Rashi Mantra : बहुत छोटा सा राशि लक्ष्मी मंत्र, शर्तिया करेगा हर संकट का अंत

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख