Hanuman Chalisa

वृषभ राशि में आए सूर्य, किस राशि के लिए शुभ, किसके लिए अशुभ

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
मंगलवार, 15 मई 2018 को वृषभ राशि में सूर्य ने प्रवेश कर लिया है। आइए जानें किस राशि के लिए यह स्थिति शुभ होगी, किसके लिए अशुभ... 
 
मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में प्रतिकूल रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के लिए भरपूर मेहनत करना होगी। कुटुम्ब के मामलों में संभलकर चलना होगा। किसी भी प्रकार से वाद-विवाद न करें। संतान का ध्यान रखें।
 
वृषभ राशि वालों को थोड़ा नुकसान हो सकता है। आपकी राशि में सूर्य का आना पारिवारिक परेशानियों का कारण बन सकता है, इसलिए हर पल धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता होगी। परिश्रम अधिक करना होगा तभी परिणाम अच्छे पाएंगे।
 
मिथुन राशि वाले मानसिक रूप से चिंतित हो सकते हैं। पराक्रम में कमी, साझेदार से नुकसान संभव। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें, लापरवाही महंगी पड़ सकती है। कुटुम्ब के मामलों में सजग रहें।
 
कर्क राशि वालों को आर्थिक मामलों में अनुकूल स्थिति के लिए अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कुटुम्ब के व्यक्तियों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा।
 
सिंह राशि वालों के लिए व्यवसाय के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा के लिए व्यस्तता अधिक होने से शारीरिक कष्ट रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक सहयोग मिलने से कुछ राहत रहेगी।
 
कन्या राशि वालों के लिए थोड़ा लाभप्रद रहेगा। इन दिनों आपको भाग्य का साथ मिलने से कुछ राहतभरा समय रहेगा। आपके कई अधूरे काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगो। यात्रा के योग बन सकते हैं।
 
तुला राशि वालों को आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। जोखिम के कार्य से बचना होगा। स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा गंभीर रहना होगा। शेयर बाजार से जुड़े व्यक्ति सावधान रहें। लेन-देन संभलकर करें।
 
वृश्चिक राशि वालों को थोड़ी सावधानी व संयम से चलना होगा। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी की स्थिति यथास्थिति बरकरार रहेगी। जीवनसाथी के प्रति आकर्षण अधिक रहेगा। दैनिक व्यवसाय में वृद्धि होगी।
 
धनु राशि वालों की शत्रु पर विजय होगी। रोग व शोक दूर होंगे। आपके रुके हुए काम बनने लगेंगे। कर्ज की स्थिति में सुधार होगा। भाग्य की स्थिति अनुकूल होगी। प्रभाव में वृद्धि होगी। राजनेताओं को लाभ होगा।
 
मकर राशि वालों को संतान के प्रति चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। गर्भवती महिलाएं संभलकर चलें। प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय जरा प्रतिकूल ही रहेगा।
 
कुंभ राशि वालों को पारिवारिक मामलों में वाद-विवाद से बचना होगा। जमीन-जायजाद के मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी का सहयोग लेकर चलें।
 
मीन राशि वालों की पराक्रम में वृद्धि होगी, शत्रुओं का नाश होगा। पराक्रम द्वारा उत्तम लाभ की आशा कर सकते हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो ऑफिस में आपके कार्य को सराहना मिलेगी। भाग्य अनुकूल रहेगा।
 
उपाय- सूर्य के अशुभ प्रभाव को कम करने हेतु बगैर नमक का आहार सेवन करें।  रविवार का व्रत रखें। स्टील के कलश में दूध-मिश्री मिले जल का सूर्योदय के समय अर्घ्य दें।

Show comments

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

बृहस्पति का सिंह राशि में गोचर: करियर, धन और परिवार पर कैसा पड़ेगा असर? जानें 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (03 जुलाई, 2026)

03 July Birthday: आपको 3 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख