शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Sun Transit in Libra
Written By
Last Updated : रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (07:13 IST)

सूर्य के राशि बदलने से बदल जाएगी इन 5 राशियों की ज़िंदगी, जानिए 12 राशियों के हाल

सूर्य के राशि बदलने से बदल जाएगी इन 5 राशियों की ज़िंदगी, जानिए 12 राशियों के हाल - Sun Transit in Libra
12 राशियां होती हैं- मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन। सूर्य बारी-बारी से इन 12 राशियों से होकर गुजरता है। सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में गोचर को ही संक्रांति कहते हैं। इस बार सूर्य का गोचर 17 अक्टूबर 2021 रविवार को तुला राशि ( sun transit libra ) में होगा। सूर्य ग्रह 17 सितंबर से कन्या राशि में है। 17 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे तुला में प्रवेश करेगा जहां वह 16 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। आओ जानते हैं कि किन 5 राशियों की ज़िंदगी बदल जाएगी और जानिए 12 राशियों का हाल।
 
 
ये 5 राशियों होंगी ज्यादा प्रभावित : 1.वृषभ, 2.मिथुन, 3.कर्क, 4.कन्या और 5.कुंभ। हालांकि राशि के अनुसार मेष, सिंह एवं तुला राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अनुकूल नहीं है। उल्लेखनीय है कि सूर्य का तुला राशि में होना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे सभी राशियां प्रभावित होती हैं। ज्योतिषशास्त्र में तुला राशि को सूर्य की नीच राशि माना गया है। तुला सूर्य के शत्रु ग्रह शनि की राशि है। ऐसे में सूर्य का शनि राहु एवं बुध से मेल देश दुनिया के लिए शुभ संकेत नहीं है।
 
1. मेष : सूर्य मेष राशि के सातवें घर में गोचर कर रहा है। सातवां भाव साझेदारी और जीवनसाधी का भाव होता है। इस भाव में सूर्य नीच का होता है तो ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। अहंकार और वाद विवाद से बचना होगा। साझेदारी का व्यापर कर रहे हैं तो पूरे माह सतर्क रहना होगा। नौकरीपेशा लोग भी अपने साथियों से विवाद से बचें। छात्रों को अतिरिक्त मेहनत करना होगी। सेहत का ध्यान रखें। खासकर पेट संबंधी समस्या हो सकती है। 
 
2. वृषभ : आपकी राशि में सूर्य छठे घर में यह गोचर कर रहा है। यह रोग, शत्रु और मानसिक क्लेश का घर है। ऐसे में आपको सेहत का ध्यान रखना होगा और गुप्त शत्रुओं से बचना होगा। संपत्ति खरीदने और निवेश करने में भी सावधानी रखना होगी। नौकरीपेशा को स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए भी यह टफ समय है। कुल मिलाकर वृषभ राशि वालों के लिए यह समय ठीक नहीं है। कोर्ट कचहरी, वाद विवाद से बचकर रहने की जरूरत है।
 
3. मिथुन : आपकी राशि में सूर्य पांचवें घर में गोचर कर रहा है। यह घर शिक्षा, संतान और मनोरंज से जुडा है। आपके लिए यह समय अच्छा रहेगा। परिवार में सुख, खुशी और यात्रा का योग है। छात्रा के लिए भी यह समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को संभावलकर रहना होगा और व्यापारियों को भी सतर्क करने की जरूरत है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए ठीक नहीं है। इसलिए सजग रहने की जरूरत है।
 
4. कर्क : आपकी राशि में सूर्य चौथे घर में गोचर कर रहा है जो घरेलू सुख, संपत्ति और माता का भाव है। माता से विवाद हो सकता है और आपको उनकी सेहत का ध्यान रखना होगा। व्यापार में आपको सोच-समझकर कदम उठाना होगा। इस अवधि में आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा वर्ना नुकसान उठाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्‍छा नहीं है। उन्हें अपने सहयोगियों से संबंध को मजबूत करना होगा। हालांकि व्यापारियों के लिए यह समय थोड़ा बहुत अच्‍छा माना जा सकता है। खासकर संपत्ति से जुड़े व्यवसाय में लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर यह समय ठीक नहीं है। इसलिए सजग रहने की जरूरत है।
 
5. सिंह : आपकी राशि में सिंह तीसरे भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव पराक्रम और जनसंपर्क का भाव है। आपको पराक्रम दिखाने की जरूरत होगी क्योंकि इस दौरान आपको आलस्य का सामना करना पड़ेगा। अच्छे से प्रयास करने के बाद भी सफलता की उम्मीद कम ही है। आपको अपने भाई बहनों की मदद लेना होगी। तनावपूर्ण माहौल से बचने के लिए सभी से अच्छे संबंध बनाने होंगे। आपको शारीरिक दर्द का सामना भी करना पड़ सकता है। इसीलिए आप सेहत पर ध्याद दें और कसरत करें।
 
6. कन्या : सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। यह भाव संचित धन, वाणी और भौतिक संपत्ति का भाव है। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाकर सोच समझकर ही खर्चा करना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अच्छा समय है। यात्रा के योग है परंतु उत्तम भोजन से ही लाभ मिलेगा अन्यथा सेहत बिगड़ने के चांस भी है। परिवार और रिश्तेदारों से विवाद से बचें। अपमान झेलना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए यह कठिन समय है। 
 
7. तुला : सूर्य आपकी राशि के तुला में गोचर कर रहा है। इस अवधी में आपको सेहत और संबधों को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा और व्यापारियों को भी सावधान रहना चाहिए। हालांकि आपमें रचनात्मकता का विकास होगा और आप नए नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। यदि आप समझदारी से चले तो आपके लिए यह परिवर्तन लाभ वाला भी सिद्ध हो सकता है।
 
8. वृश्चिक : सूर्य आपकी राशि के बारहवें घर में यह गोचर करेगा। यह भाव कर्ज, नुकसान और अचानक होने वाली समस्याओं का संकेत करता है। हालांकि आप इस अवधी में अच्छा काम करेंगे और तनावमुक्त रहेंगे। नौकरीपेशा को गलती करने से बचना चाहिए वर्ना वरिष्णों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्‍छा रहेगा। आपको लंबी दूरी की यात्रा और व्यर्थ के खर्च से बचना चाहिए। 
 
9. धनु : सूर्य आपकी राशि के ग्यारहवें घर में गोचर करेगा। आर्थिक मामलों में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आय और व्यय को लेकर दिमाग से काम लें, क्योंकि इसको लेकर परिवार से विवाद हो सकता है। नौकारीपेशा, व्यापारी और छात्र सभी को व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। छात्रों को अतिरिक्त मेहनत करना होगी। 
 
10. मकर : सूर्य आपकी राशि में आपके दसवें घर में गोचर करेगा जो कर्म स्थान का घर है। ऐसे में आपको मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं परंतु आप अपने कार्यालय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको संपत्ति में निवेश के अवसार भी मिलेंगे। व्यापारियों को सतर्क रहना होगा और छात्रों को कड़ी मेहनत करना होगी।
 
11. कुंभ : सूर्य आपकी राशि के नौवें घर में गोचर करेगा, जो धर्म, भाग्य, गुरु और पिता भाव है। आप इस अवधि के दौरान आपको अहंकार से बचना होगा और सेहत का ध्यान रखना होगा। यदि यह दो काम कर लिए तो पूरा माह अच्छा रहेगा। आपको धर्म कर्म के काम भी करते रहना चाहिए। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकेत हैं। कुल मिलाकर यह समय ठीक नहीं है।  
 
12. मीन : सूर्य आपकी राशि के आठवें घर में इसका गोचर करेगा। मौत, जादू-टोने, रहस्यों और अनिश्चितताओं का घर है। अकेला सूर्य यहां पर फायदा देता है परंतु किसी के साथ है तो उसका फल अलग होता है। इस काल में कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आप छात्र हैं, नौकरीपेशा हैं या व्यापारी आपको सतर्कता से ही आगे बढ़ना होगा। बुरे कार्यों से बचकर रहें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें
17 अक्टूबर 2021 को है तुला संक्रांति, इस दिन करें ये 5 खास उपाय