Hanuman Chalisa

15 जुलाई तक सूर्य देंगे उन्नति का आशीष, क्या आपकी राशि है सौभाग्यशाली

सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य का यह राशि परिवर्तन हर महीने हम पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से असर डालता है। 15 जून 2019 को सूर्य ने वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है।। सूर्य मिथुन राशि में 15 जुलाई तक रहने वाले हैं। इसे मिथुन संक्रांति कहा जाता है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का क्या होगा सभी राशियों पर असर। आइए जानते हैं-
 
मेष 
इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि के संकेत दिख रहे हैं। परिवार में छोटे भाई-बहनों से आपका विवाद हो सकता है। इस समय आप किसी भी तरह के कोई काम जल्दबाजी में ना करें। छोटी यात्राओं की संभावनाएं हैं। छोटे-भाई बहनों के साथ बातचीत में सावधानी बरतें। अधिकारियों से बहसबाजी आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
 
वृषभ 
इस समय वाहन, मकान आदि प्राप्ति के योग बन रहे हैं। माता के साथ आपके संबंधों में सुधार आ सकता है। नियमित आय में वृद्धि के योग हैं। इस समय आपकी वाणी में ओज रहेगा। लोग आपकी वाणी से प्रभावित रहेंगे। नेतृत्व प्रधान वाणी रहेगी।
 
मिथुन
सूर्य आपकी राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस समय आप ऊर्जवान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर भी आपकी बात मानेंगे। इस समय आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान गुस्से की प्रबलता देखी जा सकती है।
 
कर्क
यह समय विदेश यात्रा के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। हृदय और रीढ़ की बीमारियों से अपने आप को बचाना होगा। आध्यात्मिक प्रगति होगी। इस समय आय से अधिक व्यय होने की संभावना बनी रहेगी। सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
 
सिंह
यह समय शुभ कार्यों की शुरुआत करने के लिए अच्छा है। यश और कीर्ति मिलेगी। धन लाभ होगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के काम में आपको सफलता मिलेगी। रूके हुए काम पूरे होंगे। इस समय कोई मनोकामना पूरी होगी। नौकरी तलाश करने वाले जातकों को सुनहरे अवसर मिलेंगे।
 
कन्या 
इस समय व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन और वेतनवृद्धि का समय है। पिता से आर्थिक लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपको सम्मानित कर सकते हैं। सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे। उच्च पद मिलने के योग हैं।
 
तुला 
इस सप्ताह भाग्य का खूब सपोर्ट मिलेगा। धार्मिक यात्रा होगी। हायर स्टडी के लिए विदेशयात्रा के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। पिता के स्वास्थ्य पर आपको ध्यान देना होगा।   हालांकि आपको अपने भाग्य पर विश्वास करना चाहिए, लेकिन भाग्य के भरोसे बैठे रहना ठीक नहीं होगा।
 
वृश्चिक 
वृश्चिक राशिवालों को खूब सावधान रहना होगा। आपका ब्लड प्रेशर असामान्य रह सकता है। शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। इस समय आपको धैर्य रखना होगा। कोर्ट कचहरी के काम में आपको परेशानी आ सकती है।
 
धनु 
इस समय में अविवाहित जातकों को विवाह के योग बन रहे हैं। पार्टनरशिप या जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपको लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपने कड़े परिश्रम से अपेक्षित लाभ होगा। अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए सबसे अच्छा रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के काम में सफलता मिलेगी।
 
मकर 
नौकरी करने वालों को आर्थिक लाभ की संभावना है। आपके कार्यबोझ का आप पर विपरित असर भी पड़ सकता है। हृदय रोगियों को इस समय बहुत सावधानी रखना होगी। सहकर्मियों के साथ काम की बातें करते समय आपको बहुत सावधानी रखना होगा। शत्रुओं का भय रह सकता है।
 
कुंभ
प्रेम संबंधों के लिए अभी समय अच्छा है। रूठे हुए लोगों को मनाने के लिए आपको विशेष प्रयास करना होंगे। संतान प्राप्ति के लिए अनुकूल समय है। संतान के काम से आपको मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लंबे समय से बीमार जातकों को कुछ राहत मिल सकती है। शेयर मार्केट में लाभ होने की संभावना दिख रही है।
 
मीन
माता से संबंध अच्छे रहने वाले हैं। लंबे समय से घर या गाड़ी खरीदने के बारे में सोच रहे हों, तो यह समय आपके लिए उपयुक्त रहेगा। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
 

Show comments

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

11 July Birthday: आपको 11 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 जुलाई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 2026: सप्ताह का राशिफल (13-19 जुलाई 2026): किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते?

शनि की उल्टी चाल: 138 दिनों तक मीन राशि में वक्री रहेंगे शनिदेव, जानें अपनी राशि का हाल

Weekly Ank Rashifal: साप्ताहिक अंक राशिफल: कैसा रहेगा 13 से 19 जुलाई 2026 तक का नया सप्ताह, जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल

अगला लेख