Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सूर्य का मकर राशि में गोचर, किस राशि के लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

शनिवार, 14 जनवरी 2023 (15:32 IST)
Surya ka makar rashi me gochar: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जनवरी 2023 को रात 8 बजकर 14 मिनट पर सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे और इस गोचर के बाद ही मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। उदयातिथि के अनुसार अगले दिन यानी 15 जनवरी की सुबह मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। आओ जानते हैं कि सूर्य का मकर में जाने से क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव।
 
मेष राशि | Aries: सूर्य आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेगा जो कि त्रिकोणभाव के स्वामी के रूप में राज योग बना रहा है। नौकरी में आपकी उन्नति चार गुना बढ़ जाएगी। करियर में सफलता मिलेगी। व्यापारी हैं तो जमकर मुनाफा कमाएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। यदि आपने अहंकार किया तो किसी से वाद विवाद होगा। 
 
वृषभ राशि | Taurus: आपकी राशि के नौवें भाव में सूर्य का गोचर मिलेजुले परिणाम दे सकता है। धार्मिक यात्रा का योग बनेगा। पिता से संबंध बनाकर रखें और माता की सेहत का ध्यान रखें। छोटे भाई-बहनों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। सेहत का भी ध्यान रखें।
 
मिथुन राशि | Gemini: सूर्य आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर करेगा। रहस्य में आपकी रुचि बढ़ जाएगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। घटन दुर्घटना से बचकर रहना होगा। नौकरी या व्यापार में भी सतर्क रहें। क्रोध को निरंत्रण में रखें। हालांकि इस अवधि में आप धन की बचत करने में सफल हो सकते हैं।
 
कर्क राशि | Cancer: सूर्य कर्क आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर करेगा। इससे दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अहंकर और क्रोध को छोड़कर समझदारी से काम लें। आर्थिक समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। नौकरी में भी संयम से काम लें।
 
सिंह राशि | Leo sun sign: सूर्य आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। शत्रुओं परास्त होंगे। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में सावधानी से आगे बढ़ना होगा। कुल मिलाकर मिलाजुला परिणाम रहेगा।
कन्या राशि | Virgo: सूर्य आपकी राशि के पांचवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि शिक्षा और सेहत के लिए यह समय अच्छा रहेगा। गर्भवती महिलाओं को सतर्क रहने की जरूरत है। रिश्तों में तनाव रह सकता है। हालांकि आर्थिक रूप से समय ठीक रहेगा।
 
तुला राशि | Libra: सूर्य आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर कर रहा है। इसके चलते सेहत संबंधी और पारिवार से संबंधित परेशानी बढ़ जाएगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी मेहत सफल होगी मुनाफा कमाएंगे। नौकरीपेशा हैं तो वेतन में वृद्धि होने के योग बनेंगे।
 
वृश्चिक राशि | Scorpio: सूर्य आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर कर रहा है। यह आपके आत्मविश्वास और साहस में इजाफा करेगा। नौकरीपेशा हैं तो वरिष्ठों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। यात्रा का योग बनेंगे। भाई-बहनों से किसी भी प्रकार का विवाद न करें।
 
धनु राशि | sagittarius: सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे। धन की बचन करने में सफल होंगे। आपको वाणी पर संयम रखना होगा अन्यधा वाद विवाद हो सकता है।
 
मकर राशि | Capricorn: सूर्य आपकी राशि के प्रथम भाव में सूर्य का गोचर आपको ऊर्जावान बनाएगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखना होगी। व्यापरी हैं तो लाभ होगा। साझेदारी का व्यापार है तो सावधानी से कार्य करना होगा। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
 
कुंभ राशि | Aquarius: सूर्य आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर कर रहा है। नौकरीपेशा हैं तो सावधान रहें और संयम से काम करें। व्यापारी हैं तो सतर्कता से काम करें। लेन देन में सावधानी रखें। लंबी यात्रा के योग हैं। जीवनसाधी की सेहत बिगड़ सकती है। 
 
मीन राशि | Pisces: सूर्य आपकी राशि के ग्यारहवें में गोचर कर रहा है। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में लाभ होगा। वरिष्ठों से आपको सराहना मिलेगी। करियर में उन्नति होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। हालांकि आपकी सेहत में सुधार होगा।

Show comments

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

06 July Birthday: आपको 6 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 जुलाई, 2026)

Weekly Horoscope 06 to 12 July 2026: 06 से 12 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

05 July Birthday: आपको 5 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख