suvichar
✕

सुगंध का उपयोग कर कैसे बन सकते हैं धनवान, जानिए 5 उपाय

Updated: बुधवार, 13 नवंबर 2019 (12:53 IST)
हिन्दू धर्म और ज्योतिष में सुगंध या खुशबू का बहुत महत्व माना गया है। कहते हैं कि सुगंध का संबंध शुक्र ग्रह से है और यदि शुक्र ग्रह उत्तम होता है तो लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आओ जानते हैं कि सुगंध से कैसे धन लाभ प्राप्त किया जा सकता है इसके 5 उपाय।
 
 
1.कपड़े-शरीर पर करें सुगंध का उपयोग : प्रतिदिन घर से निकलने वक्त अपनी नाभि में चंदन, गुलाब व मोगरे का इत्र लगाएं, इससे संपन्नता और वैभव बढ़ता जाएगा। इसके अलावा चाहें तो वस्त्रों भी सुगंध का उपयोग करें।
 
2.पर्स और तिजोरी में सुंगध का उपयोग : यदि आप चाहते हैं कि आपका पर्स हमेशा नोटो से भरा रहे तो आप अपने भूरे रंग के पर्स में दस रुपए के दो और 20 रुपए का दो नोट चंदन का इत्र लगाकर रखें। वैसे तो तिजोरी में सुगंधित दृव्य या इत्र, परफ्यूम आदि नहीं रखने चाहिए लेकिन चंदन का उपयोग कर सकते हैं।
 
 
3.हनुमानजी को चढ़ाएं सुंगध : 21 मंगलवार तक हनुमान जी को चमेली का तेल, केवड़े का इत्र और 5 गुलाब के फूल चढ़ाएं। जल्द ही आपकी धन संबंधी समस्या दूर होगी।
 
4.दीपावली पर सुगंध का उपयोग : दीपावली पर महालक्ष्मीजी की पूजा के समय मां को एक इत्र की शीशी चढ़ाएं। उसमें से एक फुलेल लेकर मां को अर्पित करें। फिर पूजा के पश्चात् उसी शीशी में से थोड़ा इत्र स्वयं को लगा लें। इसके बाद रोजाना इसी इत्र में से थोड़ा-सा लगा कर कार्य स्थल पर जाएं तो रोजगार में वृद्धि होने लगती है। इसके अलावा शुक्ल पक्ष के शुक्रवार को माता लक्ष्मी को इत्र एवं श्रृंगार की वस्तुएं भेट करें। इस उपाय से घर में धन एवं समृद्धि भी बरकरार रहेगी।
 
 
5.घर में करें सुगंध का प्रयोग : घर के सभी कमरों में सुगंध का अच्छे से प्रयोग करें। इसके लिए स्प्रे करें या धूपबत्ती से सुगंधित वातावरण बनाएं। हर दिन बदल बदल कर सुगंध का प्रयोग करें। घर के अंदर या आसपास सुगंधित पौधे या वृक्षों को लगाएं। जैसे रातरानी, मोगरा, चमेली, मधुमालती आदि।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 13 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

नवपंचम और षडाष्टक योग से पलटेगी 5 राशियों की किस्मत, मिल सकते हैं बड़े लाभ

अगला लेख