Narak Chaturdashi
✕

नवरात्र विशेष : इस बार 8 दिन होगी माता की आराधना, जानें प्रमुख तिथियां...

Updated: मंगलवार, 21 मार्च 2017 (16:11 IST)
* नवरात्र 2017 : जानिए चैत्र नवरात्रि में दुर्गा पूजन की मुख्य तिथियां... 


 
दुर्गा पूजा का प्रमुख पर्व चैत्र नवरात्र का शुभारंभ होने जा रहा है। कौन-सी तारीख को किस देवी का होगा पूजन, जानिए 2017 के चैत्र नवरात्र की मुख्य तिथियां...। 
 
चैत्र नवरात्र 2017 : जानिए घटस्थापना के शुभ मुहूर्त
 
* 28 मार्च 2017 : इस दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 08 बजकर 26 मिनट से लेकर 10 बजकर 24 मिनट तक का है। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। 
 
* 29 मार्च 2017 : नवरात्र के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है।

माता दुर्गा के 5 रहस्य जानकर आप रह जाएंगे हैरान
 
* 30 मार्च 2017 : नवरात्र के तीसरे दिन देवी दुर्गा के चन्द्रघंटा रूप की आराधना की जाती है। 
 
* 31 मार्च 2017 : इस साल 31 तारीख को माता के चौथे स्वरूप देवी कूष्मांडा जी की आराधना की जाएगी। 

नवरात्रि में जपें श्रीरामचरितमानस के दुर्लभ मंत्र, मनोकामना होगी पूर्ण...
 
 

 

* 1 अप्रैल 2017 : नवरात्र के पांचवें दिन भगवान कार्तिकेय की माता स्कंदमाता की पूजा की जाती है।
 
*  2 अप्रैल 2017 : नारदपुराण के अनुसार शुक्ल पक्ष यानी चैत्र नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा का विधान है।

अद्भुत और गोपनीय हैं मां भगवती के 32 नाम, नवरात्रि में अवश्य पढ़ें...
 
* 3 अप्रैल 2017 :  नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा का विधान है।
 
* 04 अप्रैल 2017: नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन कई लोग कन्या पूजन भी करते हैं।
 
* 05 अप्रैल 2017 : नौवें दिन भगवती के देवी सिद्धदात्री स्वरूप का पूजन किया जाता है। सिद्धिदात्री की पूजा से नवरात्र में नवदुर्गा पूजा का अनुष्ठान पूर्ण हो जाता है।
 
विशेष: इस बार नवरात्र आठ दिन का होगा तथा द्वितीया तिथि की क्षय होगी। नवरात्र व्रत का पारण दशमी तिथि या उदया तिथि के अनुसार छह अप्रैल को किया जाएगा।

 
लेखक के बारे में
श्री रामानुज
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

28 October Birthday: आपको 28 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्य मालिका: क्या चीन करेगा भारत पर हमला और बदल जाएगा दुनिया का भविष्‍य?

27 October Birthday: आपको 27 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख