Hanuman Chalisa

खग्रास सूर्यग्रहण आज, जानिए क्या होगा आप पर असर...

इस बार खग्रास सूर्यग्रहण के समय ग्रह योगों की स्थिति दूषित दिखाई दे रही है। ग्रहों की इस स्थिति से विश्व की समस्याएं बढ़ सकती हैं। जानिए कब होगा ग्रहण का सूतक और किस राशि पर क्‍या होगा असर... 
 

 
भाद्रपद अमावस्या गुरुवार, 1 सितंबर 2016 को ग्रहण होगा। यह ग्रहण अफ्रीका महाद्वीप, हिन्द महासागर एवं ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तटवर्ती भू-भाग, अंटार्कटिका में दिखाई देगा। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में हो रहा है। 
 
अफ्रीका में यह आंशिक रूप से ही दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण के समय सूतक लगेगा 11.43 बजे। पूर्ण ग्रहण शुरू होगा 12.47 बजे। ग्रहण चरम पर 14.31 बजे। पूर्ण ग्रहण समाप्त होगा 16.25 बजे। सूतक समाप्त होगा 17.30 बजे।
 
ग्रहण का स्पर्श, मोक्षादि इस तरह भी समझ सकते हैं। ग्रहण स्पर्श मध्यान्ह 12 बजकर 48 मिनट पर होगा। ग्रहण मध्य-अपरान्ह 2 बजकर 48 मिनट पर होगा। ग्रहण मोक्ष सायं 4 बजकर 24 मिनट पर होगा।
 
सूर्यग्रहण का विभिन्न राशियों पर प्रभाव
 
मेष
 
कुछ लोगों को सामाजिक अपयश का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। काम-धंधे में अड़चन आएगी, परंतु आपके विवेक से पुन: गाड़ी पटरी पर आ जाएगी।
 
वृषभ
 
कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य से संबंंधित कुछ लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं। राय-मशविरा लेकर ही कार्य करें।
 
मिथुन
 
कुछ लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीदारी करने से मन आशावादी बनेगा। सोच-विचार कर लिए गए निर्णय ही लाभप्रद होंगे।
 
कर्क
 
नए कार्यों में ज्यादा निवेश से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। जीवन के प्रति आशावादी विचार रखने की जरूरत है। घर-गृहस्थी में खर्चों की वृद्धि होगी।
 
सिंह
 
कुछ लोगों को शारीरिक व मानसिक पीड़ा हो सकती है। भाइयों से मनमुटाव भी संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा कर्मचारी आपसे रुष्ट हो सकते हैं।
 
कन्या
 
व्यय की अधिकता बनी रह सकती है जिस कारण आप मानसिक रूप से व्यथित रहेंगे। दोस्तों पर धन का अधिक व्यय करने से बचना होगा। घरेलू मामलों में स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी।
 
तुला
 
समय की उपयोगिता व अवसरों को पहचानकर आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नए कार्यों को शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। बेवजह के झगड़ों से दूर रहें।
 
वृश्चिक
 
सोच-समझकर ही कहीं पैसा लगाएं अन्यथा आर्थिक क्षति हो सकती है। कुछ लोग अपनी जीविका को लेकर चिंतित हो सकते हैं। वाहन की गति में नियंत्रण बनाए रखने की जरूरत है।
 
धनु
 
घर व परिवार को लेकर चिंता बनी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी मन व्यथित रह सकता है। बेवजह किसी पर आशंका न करें।
 
मकर
 
कुछ लोगों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। परिवार में आपसी सहयोग से ही विकास संभव है। आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा बेहतरी आने की उम्मीद है।
 
कुंभ
 
जीवनसाथी को किसी प्रकार का कष्ट संभव है। दांपत्य जीवन में तालेमल बनाकर रखने से बड़ी से बड़ी मुसीबत का भी डटकर सामना कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना ठीक नहीं है।
 
मीन
 
कुछ लोगों पर इस समय रोग हावी हो सकता है अत: खान-पान पर सावधानी बरतें। आय व व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी से टकराव हो सकता है।
 

सूर्यग्रहण का विभिन्न राशियों पर प्रभाव
 
मेष
 
कुछ लोगों को सामाजिक अपयश का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। काम-धंधे में अड़चन आएगी, परंतु आपके विवेक से पुन: गाड़ी पटरी पर आ जाएगी।
 
 

वृषभ
 
कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य से संबधित कुछ लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं। राय-मशविरा लेकर ही कार्य करें।
 

 
मिथुन
 
कुछ लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीदारी करने से मन आशावादी बनेगा। सोच-विचार कर लिए गए निर्णय ही लाभप्रद होंगे।
 
 

कर्क
 
नए कार्यों में ज्यादा निवेश से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। जीवन के प्रति आशावादी विचार रखने की जरूरत है। घर-गृहस्थी में खर्चों की वृद्धि होगी।
 
 

सिंह
 
कुछ लोगों को शारीरिक व मानसिक पीड़ा हो सकती है। भाइयों से मनमुटाव भी संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा कर्मचारी आपसे रुष्ट हो सकते हैं।
 
 

कन्या
 
व्यय की अधिकता बनी रह सकती है जिस कारण आप मानसिक रूप से व्यथित रहेंगे। दोस्तों पर धन का अधिक व्यय करने से बचना होगा। घरेलू मामलों में स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी।
 
 

तुला
 
समय की उपयोगिता व अवसरों को पहचानकर आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नए कार्यों को शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। बेवजह के झगड़ों से दूर रहें।
 
 

वृश्चिक
 
सोच-समझकर ही कहीं पैसा लगाएं अन्यथा आर्थिक क्षति हो सकती है। कुछ लोग अपनी जीविका को लेकर चिंतित हो सकते हैं। वाहन की गति में नियंत्रण बनाए रखने की जरूरत है।
 
 

धनु
 
घर व परिवार को लेकर चिंता बनी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी मन व्यथित रह सकता है। बेवजह किसी पर आशंका न करें।
 
 

मकर
 
कुछ लोगों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। परिवार में आपसी सहयोग से ही विकास संभव है। आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा बेहतरी आने की उम्मीद है।
 
 

कुंभ
 
जीवनसाथी को किसी प्रकार का कष्ट संभव है। दांपत्य जीवन में तालेमल बनाकर रखने से बड़ी से बड़ी मुसीबत का भी डटकर सामना कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना ठीक नहीं है।
 
 

मीन
 
कुछ लोगों पर इस समय रोग हावी हो सकता है अत: खान-पान पर सावधानी बरतें। आय व व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी से टकराव हो सकता है।

 

Show comments

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

11 July Birthday: आपको 11 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 जुलाई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 2026: सप्ताह का राशिफल (13-19 जुलाई 2026): किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते?

शनि की उल्टी चाल: 138 दिनों तक मीन राशि में वक्री रहेंगे शनिदेव, जानें अपनी राशि का हाल

Weekly Ank Rashifal: साप्ताहिक अंक राशिफल: कैसा रहेगा 13 से 19 जुलाई 2026 तक का नया सप्ताह, जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल

अगला लेख