ganesh chaturthi
✕

कब शुभ एवं कब अशुभ होती है छींक, पढ़ें रोचक जानकारी

Updated: मंगलवार, 21 नवंबर 2017 (14:44 IST)
* छींक का आना कब होता है शुभ या अशुभ, आप भी जानिए... 
 
छींक को प्राय: अशुभ माना जाता है, लेकिन ज्योतिष तथा पौराणिक शास्त्रों के अनुसार छींक बहुत शुभ मानी जाती है। शुभ कार्य के लिए गमन के समय यदि कोई छींक मार दे तो अपशकुन होता है, ऐसा कहा जाता है। 
 
जनमानस में यह भी विश्वास है कि एक से अधिक छींक आने पर अपशकुन नहीं होता। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार छींक आना एक सामान्य मानवीय प्रक्रिया है। सर्दी, जुकाम के कारण छींक आए या रोगी मनुष्य यदि बार-बार छींकता है तो भी इस पर अपशकुन नहीं होता। लेकिन कई ऐसी बातें है जो इस बा‍त को ‍सिद्ध करती है कि छींक सिर्फ अ‍शुभ ही नहीं, अपितु शुभ भी होती है... 
 
जानिए कैसे :- 
 
* रसोई में दूध उबलते समय यदि गृहिणी छींक दे तो आपत्तिजनक है।
 
* यदि शुभ कार्य के लिए जाते समय गाय या उसका बछड़ा छींक दे तो निश्चित कार्य सिद्धि होती है। यह शकुन धन वृद्धि का भी सूचक है।
 
* रास्ते में अथवा घर के बाहर यदि कुत्ता छींक दे तो विघ्न/विपत्ति की सूचना देता है, लेकिन यदि कुत्ता एक से अधिक बार छींक दे तो विपत्ति के टल जाने की संभावना है।
 
* दवाई का सेवन करते समय यदि छींक आए और औषधि गिर जाए तो रोग का निवारण शीघ्र होता है तथा बीमार व्यक्ति शीघ्र ही अच्छा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करता है। 
 
* यदि आपके मार्ग में गजराज छींक दे तो राज्य लाभ होता है।
 
* श्मशान, दु:स्थान तथा किसी दुर्घटना स्थल पर कोई व्यक्ति छींक मार देता है तो इसे वैदिक साहित्य में शुभ माना जाता है।
 
* सामने की छींक लड़ाई-झगड़े को बतलाती है। 
 
* पीछे की छींक से सुख से सुख मिलता है। 
 
* दाईं तरफ की छींक धन को नष्ट करती है। 
 
* बाईं तरफ की छींक से सुख मिलता है। 
 
* ऊंची छींक बड़ी ही उत्तम होती है। 
 
* नीची छींक बड़ी दुखदायिनी होती है। 
 
* चलते समय अपनी छींक बड़ा दुख देने वाली होती है।
 
* महामारी, दुर्भिक्ष या भूकम्प की सूचना पर यदि जीव-जंतु तथा मनुष्य छींक दे तो अनिष्ट के दूर होने की संभावना रहती है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख