suvichar

सुख, चैन और प्रेम के लिए यह 6 चांदी की शुभ चीजें रखें अपने घर में...

Updated: रविवार, 17 जून 2018 (12:51 IST)
लाल किताब में चांदी के बहुत से उपाय बताए गए हैं। चांदी के इन उपायों से धन, समृद्धि, शांति और सेहत बढ़ती है। घटना-दुर्घटना, गृहकलह और ग्रह-नक्षत्र के दुष्प्रभाव से बच जाते हैं। सुख, चैन और प्रेम के लिए यह 6 चांदी की शुभ चीजें रखें अपने घर में....
 
 
ठोस चांदी का हाथी
घर में या जेब में ठोस चांदी का हाथी रखना चाहिए। यह पंचम और द्वादश में बैठे राहु का उपाय है। इससे संतान को कष्ट नहीं होता और व्यापार में भी लाभ मिलता है।
 
चांदी की डिब्बी
चांदी की डिब्बी में पानी भरकर उसे तिजोरी में रखें। पानी के सूख जाने पर दोबारा भर लें। चतुर्थ में राहु हो तो डिब्बी में शहद भरकर घर के बाहर भूमि में दबाएं। सप्तम में राहु हो तो डिब्बी में नदी का जल भरकर उसमें चांदी का एक टुकड़ा डालकर घर में रखें।
 
चांदी का चौकोर टुकड़ा
चांदी का एक चौकोर टुकड़ा घर में रखें। कुछ लोग इसे जेब में रखने की सलाह देते हैं। यह करियर और व्यापार में प्रगति हेतु होता है। दरअसल, दशमस्थ राहु तथा चतुर्थ भावस्थ केतु के लिए ये उपाय बताते हैं।
 
ठोस चांदी की गोली
राहु द्वितीय भाव में है तो चांदी की ठोस गोली अपने पास रखें। लगन में केतु है तो विवाह के समय चांदी की ईंट अपनी पत्नी को दें। यह ईंट कभी न बेचें।
 
चांदी की चेन और अंगूठी
विवाह में विलंब हो तो शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार को प्रात: चांदी की एक ठोस गोली चांदी की ही चेन में पिरोकर पहनें। प्रथम भाव में राहु हो तो गले में चांदी की चेन पहनें। राहु चतुर्थ भाव में है तो चांदी की अंगूठी धारण करें।
 
चांदी का गिलास
एकादश भाव में स्थित राहु तथा पंचम भाव में विराजमान केतु हेतु चांदी के गिलास में पानी पीएं। जिन लोगों को भावनात्मक परेशानियां ज्यादा हैं, वो चांदी का प्रयोग सावधानी से करें।
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का कर्क राशि में गोचर: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा धन लाभ और सफलता

बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

बुध का कर्क राशि में प्रवेश: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

04 August Birthday: आपको 04 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख