Hanuman Chalisa
✕

प्यार, व्यापार, शिक्षा और जीवन...सबको बदल देगा शुक्र, 4 जुलाई से किया राशि परिवर्तन, पढ़ें असर

Updated: सोमवार, 16 जुलाई 2018 (12:44 IST)
शुक्र का परिवर्तन 4 जुलाई को हो रहा है।

शुक्र का परिवर्तन 4 जुलाई को हो गया है।  इस समय शुक्र ने कर्क राशि से सिंह में प्रवेश किया हैं जहां वह मंगल, बुध व कुछ समय तक सूर्य के साथ चतुर्ग्रही योग बनाएगा।  शुक्र का यह परिवर्तन सभी 12 राशियों के लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आ सकता है। प्यार, व्यापार, शिक्षा और जीवन..सभी कुछ होंगे प्रभावित.. पढ़ें आपकी राशि...
 
मेष :   विद्यार्थियों के लिए समय लाभदायक रहने के आसार बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। जो विवाहित जातक लंबे समय से संतान प्राप्ति के लिये प्रयासरत हैं उन्हें भी सफलता मिल सकती है।
 
वृषभ : समय आपके लिए घर, वाहन आदि का सुख मिलने के योग बना रहा है। यदि पिछले कुछ समय से नया घर या नई गाड़ी लेने का विचार बना रहे हैं तो इस समय बात बन सकती है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए भी समय अच्छे संकेत कर रहा है। 

ALSO READ: 4 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में आगमन, क्या होगा हम सब पर असर, पढ़ें 12 राशियां
 
मिथुन : आपकी राशि से शुक्र पराक्रम स्थान में प्रवेश करेंगें। यह समय अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन करने का है। साथ ही पारिवारिक जीवन में भी छोटे भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते मधुर रहने के आसार हैं। 
 
कर्क : शुक्र का परिवर्तन धनवृद्धि के संकेत कर रहा है। परिवार से मिलने का शुभ अवसर आ सकता है। संपत्ति संबंधी लेन-देन आपके लिए लाभकारी रहने के आसार हैं। संगीत के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी यह समय कल्याणकारी रह सकता है।
 
सिंह : शुक्र आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं। नए लोगों से दोस्ती बनाने, अपने व्यक्तिगत व व्यावसायिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल रहने के आसार हैं। किसी नई वस्तु की खरीददारी भी कर सकते हैं। समय सौभाग्यशाली रहने के आसार हैं।
 
कन्या : आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। विशेषकर अपनी सुख-सुविधा को बढ़ाने के लिये किसी वस्तु की खरीददारी कर सकते हैं। खर्च किसी मांगलिक कार्य के लिये भी हो सकता है। यदि पिछले कुछ समय से कहीं घुमने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो शुक्र का परिवर्तन आपके लिए ऐसे योग बना रहा है। 
 
तुला : लाभ वृद्धि के संकेत हैं। दरअसल शुक्र आपकी राशि से लाभ स्थान में दाखिल हो रहे हैं। हालांकि आमदनी में इजाफे के साथ-साथ आपके खर्चों में भी वृद्धि होने के आसार हैं। फिजूल खर्ची की संभावनाएं प्रबल हैं बचने का प्रयास करें। मेहमान नवाजी भी आपको करनी पड़ सकती है। 
 
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदिरयां मिल सकती हैं। व्यवसायी जातक भी किसी नई परियोजना की शुरुआत कर सकते हैं। आय प्राप्ति के नये स्त्रोत ढ़ूंढ सकते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के आसार भी आपके लिए बन रहे हैं।
 
धनु : शुक्र आपकी राशि से भाग्य स्थान में गोचर करेंगे। यदि पिछले कुछ समय से किसी वस्तु को खरीदने के लिए प्रयासरत हैं तो इस समय आप उसे घर ला सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से सुख-समृद्धि, धन व पराक्रम में वृद्धि के आसार भी हैं। धार्मिक कार्यों की ओर भी आपका रूझान रह सकता है।
 
मकर : कामकाजी जीवन की दिक्कतों से भी आपकी परेशानी बढ़ सकती है। खर्चों में भी बढ़ोतरी के आसार हैं। धन की हानि होने के भी संकेत हैं। आपके लिए सलाह है कि किसी भी परिस्थिति में अपना आपा न खोएं, संयमित व्यवहार, कड़ी मेहनत और विवेकशीलता से आप इन स्थितियों से पार पा सकते हैं।
 
कुंभ : अविवाहित जातकों के लिये विवाह के योग बन सकते हैं। जो जातक अपने किसी खास से दिल की बात कहना चाहते हैं उन्हें भी अपनी बात कहने का वातावरण उपलब्ध हो सकता है। इस समय आपको अपने साथी पर विश्वास रखने की आवश्यकता होगी किसी अन्य व्यक्ति द्वारा आपके बीच दरार पैदा करने के प्रयास हो सकते हैं। व्यवसाय के मामले में समय आपके लिए लाभकारी रहने के योग हैं।
 
मीन :  तमाम परेशानियों से पार पाते हुए कार्यक्षेत्र में उन्नति कर सकते हैं। वर्तमान नौकरी या कार्य से असंतुष्ट जातक करियर में परिवर्तन का विचार भी बना सकते हैं। आपके रोमांटिक जीवन के लिहाज से यह समय मिलाजुला रहने के आसार हैं। 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Shani Shukra Sam saptak Yog 2026: शनि-शुक्र के समसप्तक योग से 6 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन-वैभव की होगी बरसात

10 November Birthday: आपको 10 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 10 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख