dharma sangrah
✕

28 अप्रैल तक शुक्र है कुंभ राशि में, क्या चल रहा है आपकी जिंदगी में

Updated: मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (12:34 IST)
Venus transit in aquarius 2022: सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य और रोमांस का ग्रह शुक्र इस वक्त 31 मार्च से ही कुंभ राशि में (Shukra Rashi Parivartan 2022)  गोचर कर रहा हैं। इसके बाद कुंभ राशि से निकलकर मीन में 27 अप्रैल 2022 को प्रवेश करेगा। आओ जानते हैं कि क्या चल रहा है शुक्र के प्रभाव से आपकी जिंदगी में।
 
 
12 राशियों के लिए शुक्र का प्रभाव ( Zodiac signs Astrology ):
 
1. मेष : शुक्र आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करेगा। आर्थिक दृष्टि से यह गोचर लाभदायक है। व्यापारियों के लिए यह गोचर लाभ वाला सिद्ध होगा। करियर और नौकरी में भी यह सफलता दिलाएगा। पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा।
 
2. वृषभ : शुक्र आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेगा। आपकी अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। व्यापार में किसी भी प्रकार का जोखिम लेना के प्रयान न करें। कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। नौकरी में भी आपका मिलेजुले प्रभाव देखने को मिलेंगे।
 
3. मिथुन : शुक्र आपकी राशि के नवम भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए शुभ होगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव करने का उचित समय है। व्यवसाय में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा और मधुरता बढ़ेगी।
 
4. कर्क : शुक्र आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान अनिश्‍चितताभरा जीवन होगा। हालांकि पैत्रक संपत्ति से लाभ अर्जित कर सकते हैं। हालांकि व्यापारियों को सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा और पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या संभव है।
 
5. सिंह : शुक्र आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा। आपके लिए यह गोचर शुभ फलदायी सिद्ध होगा। दांपत्य जीवन में और साझेदारी के व्यापार में सुधार होगा। नौकरीपेशा जातक के लिए नए अवसार आएंगे, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और यात्रा संभव है। 
Venus in Aquarius 2022
6. कन्या : शुक्र आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। करियर के दृष्टिकोण से, नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। हालांकि आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। 
 
7. तुला : शुक्र आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। व्यवसाय से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा के लिए भी यह समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। करियर, शिक्षा और संतान पक्ष से भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
8. वृश्चिक : शुक्र आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी सुख और सुविधाओं में विस्तार होगा। व्यवसाय में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे।
 
9. धनु : शुक्र आपकी राशि के तृतीय भाव में गोचर करेगा। नौकरीपेशा जातकों को कड़ी मेहनत करना होगी। स्थानांतरण होने की संभावनाएं अधिक हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को भी कोई खास लाभ नहीं होने वाला है। परिवार में सहयोग मिलेगा।
 
10. मकर : शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। व्यापारियों के लिए यह समय शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए वेतन वृद्धि और प्रमोशन के योग हैं। अटके हुए कार्य संपन्न होंगे। परिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। 
 
11. कुंभ : शुक्र आपकी राशि के लग्न अर्थात प्रथम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन भी सुखमय होगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद व आरामदायक रहने की संभावना है।
 
12. मीन : शुक्र आपकी राशि के द्वादश अर्थात बारहवें भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए शुभ नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में स्थिरता रखने में कठिनाइयां पैदा होगी।  मानिसक तनाव और बेचैनी बढ़ जाएगी। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चें बढ़ जाएंगे। ऐसे में आपको सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

Guru Ketu Yuti 2026: 5 दिसंबर तक सिंह राशि में गुरु-केतु की युति, इन 5 राशियों की खुलने वाली है लॉटरी

Budh Uday 2026: 10 नवंबर को तुला राशि में बुध का 'महा-उदय', 2 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर बरसेगा पैसा

07 November Birthday: आपको 7 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख