Hanuman Chalisa

शुक्र का कन्या राशि में गोचर, क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2023 (11:23 IST)
Entry of Venus in Virgo: शुक्र ग्रह ने 03 नवंबर 2023 की सुबह 04 बजकर 58 मिनट पर कन्या राशि में गोचर किया है। कन्या राशि में शुक्र नीच का रहता है इसलिए इसे नीचभंग राजयोग कहते हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। आओ जानते हैं 12 राशियों का राशिफल।
 
मेष राशि : शुक्र आपके दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं और अब छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। इससे मन में अनजान भय रह सकता है। आप लक्ष्य से भटक सकते हैं। हालांकि निवेश में यह लाभ देगा। नौकरी और करियर में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में मिलाजुला असर रहेगा। आंखों में और पेट में समस्या हो सकती है।
 
वृषभ राशि : शुक्र आपके पहले और छठे भाव के स्वामी हैं जो अब पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं। यह गोचर आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। करियर और कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करना होगी तभी सफलता मिलेगी। रिश्ते और सेहत का ध्यान रखें।
 
मिथुन राशि : मिथुन राशि की कुंडली में शुक्र पांचवें और बारहवें के स्वामी हैं और अब यह आपके चौथे भाव में गोचर करेंगे। शुक्र का कन्या राशि में गोचर की अवधि में आप करियर, धन और रिलेशनशिप के संबंध में लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे।
 
कर्क राशि : शुक्र आपके चौथे और ग्यारहवें के स्वामी हैं जो अब आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। यह गोचर आपके लिए अच्छा साबित होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। व्यापारी को लाभ होगा। सेहत और संबंध अच्छा रहेगा। 
 
सिंह राशि : शुक्र आपके तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। करियर और नौकरी में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में भी लाभ कम होगा। रिलेशनशिप में भी परेशानी खड़ी होगी। सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
 
कन्या राशि : शुक्र आपकी कुंडली में दूसरे और नौवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके पहले भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में सकारात्मक परिणाम रहेंगे। व्यापारी बंधुओं को लाभ होगा। परिवार में संबंध मधुर बनेंगे। सेहत भी ठीक रहेगी।
तुला राशि : शुक्र आपके पहले और आठवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी है तो मुनाफा कम रहने की आशंका है। संबंध, सेहत और करियर को लेकर सतर्क रहना होगा।
 
वृश्चिक राशि : कुंडली में शुक्र आपके सातवें और बारहवें भाव के स्वामी है जो अब ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापारियों को भाग्य का साथ मिलेगा और वे मुनाफा कमाने में सफल होंगे। संबंध और सेहत में सुधार होगा।
  
धनु राशि : धनु राशि वालों की कुंडली में छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी शुक्र का गोचर दसवें भाव में होगा। यह आपकी किस्मत बदल देगा। अचानक से धन लाभ के साथ ही कार्यक्षेत्र में उन्नति देखने को मिलेगी। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम रहेगा। रिलेशनशिप बेहतर होगी।
 
मकर राशि : मकर राशि वालों की कुंडली के पांचवें और दसवें भाव के स्वामी शुक्र का नौवें भाव में गोचर होगा। कार्य के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे और यह यात्रा आर्थिक रूप से आपको मजबूत करेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक जीवन में आप ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त करेंगे और इसकी वजह भाग्य का साथ मिलना हो सकता है।
 
कुंभ राशि : शुक्र आपके चौथे और नौवें भाव के स्वामी हैं और अब आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी और करियर में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी है तो मनमुताबिक मुनाफा नहीं होगा। संबंधों को लेकर चिंतित रहेंगे। सेहत पर भी ध्यान देना होगा।
 
मीन राशि : शुक्र आपके तीसरे और आठवें भाव के स्वामी हैं और यह अब आपके सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर के मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे। संबंधों में सतर्कता रखना होगी यानी वाणी पर संयम रखना होगा। करियर और नौकरी में भी सावधानी से आगे बढ़ें। व्यापार में निवेश से लाभ कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 सितंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

10 सितंबर से यूरेनस की उल्टी चाल: 4 राशियों के लिए 8 फरवरी 2027 तक खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते

मंगल-शनि का केंद्र योग बढ़ाएगा तनाव! 4 राशियों की किस्मत का पलट जाएगा पासा

गुरु और शनि के बीच बना नवपंचम राजयोग, 5 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदी पर

01 September Birthday: आपको 01 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख