suvichar
✕

27 फरवरी तक रोमांस का ग्रह शुक्र है धनु राशि में, 7 राशियों के चल रहे हैं अच्छे दिन

Updated: बुधवार, 9 फ़रवरी 2022 (12:52 IST)
Venus transit 2022 : शुक्र धनु राशि में वक्री होने के बाद 30 जनवरी से मार्गी चल रहे हैं। अब शुक्र 27 फरवरी 2022 को मकर राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 27 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश करेंगे और इसके बाद 23 मई को मेष राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के मार्गी होने ( Shukra grah margi) से 27 फरवरी तक 7 राशियों के अच्छे दिन चल रहे हैं। आओ जानते हैं कि किन 7 राशि के लोगों के अच्‍छे दिन हैं।
 
 
1. मेष राशि (Aries) : आपकी राशि में शुक्र नवम भाव में मार्गी है। इस गोचर से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में तरक्की होगी और व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा और पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा।
 
2. कर्क राशि (Cancer): आपकी राशि के छठे भाव में मार्गी है। यह गोचर आपके लिए शुभ है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है। धन लाभ होगा।
 
3. सिंह राशि (Leo): आपकी राशि के पांचवें भाव में शुक्र मार्गी है। शिक्षा और प्रेम में अनुकूल फल मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों की उन्नति होगी। छात्रों के लिए भी शुभ समय है। व्यपारियों को भी लाभ होगा।
 
4. कन्या राशि (Virgo): आपकी राशि में शुक्र चौथे भाव में मार्गी है। इस दौरान आपके सुख और सुविधा में वृद्धि होने की संभावना है। भूमि और भवन खरीदने के योग बनेंगे। करियर में भाग्य का साथ मिलेगा। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
5. वृश्चिक राशि (Scorpio) : आपकी राशि में शुक्र दूसरे भाव में मार्गी है। धन और संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। हालांकि खर्चे बढ़ जाएंगे। दांपत्य जीवन में वाद विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
6. धनु राशि (Sagittarius): आपकी राशि में शुक्र लग्न भाव अर्थात आपकी ही राशि में मार्गी है। यह आपके लिए उत्तम समय का निर्माण करेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। व्यापार में उन्नति के योग बनाएगा और दांपत्य जीवन में भी सुख का निर्माण करेगा। परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी भी आपको प्राप्त हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
 
7. मीन राशि (Pisces): आपकी राशि में शुक्र दशम भाव में मार्गी होगा। यह गोचर आपके लिए उत्तम परिस्थिति का निर्माण करेगा। नौकरी, करियर और व्यपार में उन्नति प्रदान करेगा। यात्रा के योग बनेंगे। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार और रिश्‍तों में संबंध मजबूत होंगे।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग, करें 3 उपाय

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख