sawan somwar

धनु राशि में शुक्र अस्त, कोई भी मांगलिक कार्य न करें

Updated: मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (13:41 IST)
Shukra asta 2022 : धनु राशि में गोचर कर रहा शुक्र ग्रह 4 जनवरी 2022 को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर अस्त हो जाएगा। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार 14 जनवरी 2022 को सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर शुक्र पुन: उदय होगा।

पंचांग भेद के कारण कुछ जगहों पर दिनांक 05 जनवरी 2022 बुधवार को रात्रि 08 बजकर 51 मिनट पर शुक्र ग्रह अस्त होगा और 11 जनवरी 2022 मंगलवार को मध्य रात्रि उपरांत 03 बजकर 05 मिनट पर उदय होगा।
 
गुरु और शुक्र के अस्त होने पर कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। हालांकि वर्तमान में वैसे भी खरमास चल रहा है तो ऐसे में वैसे भी कोई शुभ कार्य नहीं होते हैं। सूर्य के धनु राशि एवं मीन राशि में स्थित होने की अवधि को ही खरमास अथवा मलमास कहा जाता है। मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2022 को मनाया जाएगा।
 
जब कोई ग्रह सूर्य के निकट की कुछ डिग्री के भीतर आता है तो उसे अस्त कहा जाता है। अस्त होने की स्थिति में सूर्य ग्रह उस ग्रह की शक्ति और ताकत को क्षीण कर देता है, जिससे की ग्रह का प्रभाव कमजोर हो जाता है। शुक्र ग्रह जब मार्गी गति में होता है और सूर्य के किसी भी तरफ से 10 डिग्री की धुरी में आ जाता है तो यह अस्त हो जाता है। हालांकि अगर शुक्र ग्रह वक्री है तो अस्त होने होने के लिए इसे सूर्य की 8 डिग्री की धुरी में आना अनिवार्य होता है। शुक्र का अस्त होने सभी राशियों को भी प्रभावित करता है।
 
शुक्र अस्त होने की स्थिति में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित हो जाता है, खासकर विवाह, गृह प्रवेश आदि नहीं होते हैं और शुक्र के पुनः उदय होने पर ही इस प्रकार के कार्य पूर्ण किये जाते हैं।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: 4 राशियों के लिए खुलेंगे प्रगति के द्वार

श्रावण भौम प्रदोष पर बन रहा दुर्लभ महासंयोग! व्रत रखने से मिलते हैं ये 5 अद्भुत लाभ

सूर्य का सिंह राशि में गोचर: 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, जानें लिस्ट में आपकी राशि है या नहीं

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में गोचर: 5 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभी से रहें सावधान

अगला लेख