suvichar

शुक्र की उल्टी चाल : 12 राशियों में से 6 के बदल जाएंगे हाल, पढ़ें भविष्यफल

Updated: मंगलवार, 21 दिसंबर 2021 (14:08 IST)
Venus Zodiac Changes : शुक्र अपने मित्र शनि की राशि मकर में 19 दिसंबर 2021 को शाम 4 बजकर 32 मिनट पर अपनी मार्गी अवस्था से वक्री अवस्था में आ जाएंगे। शुक्र की वक्री चाल 29 जनवरी 2022 दोपहर 2 बजे तक रहेगी और उसके बाद यह मार्गी हो जाएंगे। शुक्र 30 दिसंबर को वक्री चाल में ही धनु राशि में प्रवेश कर जाएगा।
 
 
8 दिसंबर 2021 को शुक्र का धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर किया था। शुक्र का मकर राशि में गोचर 8 दिसंबर 2021 को रात्रि 12:56 बजे से 30 दिसंबर 2021 को सुबह 9:57 बजे तक रहेगा। शुक्र ग्रह के मार्गी (सीधी) होने में यानि एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में लगभग 23 से 25 दिनों का समय लगता है। शुक्र ग्रह बुध ग्रह की तरह जल्दी-जल्दी वक्री नहीं होता है। यह आमतौर में 1.5 साल में एक ही बार वक्री गति में आता है। शुक्र ग्रह वक्री गति में शक्ति प्राप्त करता है इसीलिए इसके परिणाम भी वक्री गति के दौरान ज्यादा तीव्र होते हैं।

 
1. मेष : आपकी राशि के दशम भाव में इसका गोचर होगा। यह व्यापारिक जीवन के लिए अच्छा समय है। इससे भौतिक सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन भी अच्‍छा गुजरेगा। नौकरी में भी उन्नती होगी। सेहत ठीक रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं।
 
2. वृषभ : आपकी राशि के नवम भाव में शुक्र का गोचर होगा। यह गोचर मिलेजुले प्रभाव वाला होगा। हालांकि भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन जीवनसाथी आपसे खुश नहीं रहेगा। वैसे परिवार में खुशी का समाचार मिल सकता है। छात्रों को कड़ी मेहनत करना होगी। यदि धार्मिक कार्यों में रुचि ली तो सबकुछ ठीक रहेगा।
 
3. कन्या : आपकी राशि के पांचवें भाव में शुक्र का गोचर होगा। इस गोचर के दौरान आपको पेट संबंधी शिकायत हो सकती है। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग हैं और व्यापारी हैं तो उन्नती होगी। हालांकि अचानक से खर्चे बढ़ जाएंगे। आपको अपने कार्य पर फोकस करने की जरूरत है।
 
4. तुला : आपकी राशि के चौथे भाव में शुक्र का गोचर होगा। व्यापार में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में तनाव पैदा होगा और करियर को लेकर चिंता बनी रहेगी। कुछ पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं फिर से होने की आशंका है। इस गोचर के दौरान आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।
 
5. मकर : आपकी राशि के लग्न भाव में शुक्र का गोचर होगा। इस दौरान रिश्तों में मजबूती आएगी। गलतफहमियां दूर होगी। नौकरी में तरक्की होगी और व्यापार में लाभ मिलेगा। सभी तरह के विवाद सुलझ जाएंगे।
 
6. मीन : आपकी राशि के एकादश भाव में शुक्र का गोचर आर्धिक दृष्‍टि से उतार चढ़ाव वाला हो सकता है। यात्रा के योग हैं। कानूनी मामले को लेकर परेशान रह सकते हो। हालांकि धार्मिक गतिविधियां बढ़ने से मानसिक शांति मिलेगी। कोई भी कार्य करने से पहले किसी से परामर्श जरूर लें।
 
शुक्र देव की उल्टी चाल 5 राशि के जातकों के जीवन में उथल पुथल मचाएगी। इनमें मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की वक्री चाल शुभ नहीं मानी जा रही है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

रक्षाबंधन 2026 पर चंद्र ग्रहण का साया! जानें राखी बांधने का शुभ समय और सही मुहूर्त

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–9 लौंग)

13 August Birthday: आपको 13 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 13 राशियों का राशिफल (13 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख