shradh paksha
✕

धन-यश-पद-प्रतिष्ठा सब देता है अत्यन्त शुभ अमला योग

Updated: रविवार, 18 फ़रवरी 2018 (12:50 IST)
ज्योतिष में जब किन्हीं दो या दो से अधिक ग्रहों का कोई संबंध होता है तो उसे योग कहा जाता है। यह योग शुभ भी हो सकता है और अशुभ भी। जब योग अशुभ होता है तब जीवन में संघर्ष आते हैं, कठिनाईयां आती हैं और जीवन-यापन करना दुष्कर हो जाता है किन्तु जब यह योग शुभ होता है तब जीवन में सफ़लता प्राप्त होती है, यश प्राप्त होता है और जीवन सानन्द व्यतीत होता है। 
 
अमला योग एक ऐसा ही शुभ राजयोग है। जिस जातक की जन्मपत्रिका में अमला योग होता है उसे जीवन में सफ़लता प्राप्त होती है, उसे धन-यश-पद-प्रतिष्ठा सब कुछ प्राप्त होता है व जीवन संघर्षरहित व्यतीत होता है। 
 
आइए जानते हैं कि अमला योग का निर्माण जन्मपत्रिका में किन ग्रहस्थितियों में होता है।
 
-जब जन्मलग्न अथवा चन्द्रलग्न से दशम स्थान में कोई शुभ ग्रह स्थित हो और उस पर कोई पाप प्रभाव ना हो तो जन्मपत्रिका में अमला योग का निर्माण होता है। अमला योग में जन्म लेने वाला जातक सफ़ल, सम्पन्न स्थायी सम्पत्तिवाला होता है।
 
-ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

शनि का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन-करियर में मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र की वक्री चाल से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में होंगे सकारात्मक बदलाव

05 October Birthday: आपको 05 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 अक्‍टूबर, 2026)

अगला लेख