Hanuman Chalisa
✕

घर में रखें ये 10 वस्तुएं, भरपूर पैसा मिलेगा

Updated: सोमवार, 29 अप्रैल 2024 (16:56 IST)
dhan prapti ke upay
Astrology : घर में यूं तो कई मांगलिक वस्तुएं रखी जाती हैं जिनसे घर का वास्तुदोष दूर होकर सुख-शांति और धन-समृद्धि बनी रहती है। उन्हीं कई वस्तुओं में से जानिए मात्र 10 वस्तुओं की बारे में संक्षिप्त जानकारी।
 
 
1. बांसुरी : बांसुरी से जहां वास्तुदोष दूर होता है। वहीं, दरिद्रता दूर होकर धन-समृद्धि बढ़ती है। बांसुरी को घर की पूर्व, ईशान या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। बांसुरी बांस या चांदी की होना चाहिए।
 
2. शंख : जिस घर में शंख होता है वहां लक्ष्मी का वास होता है। शंख सूर्य व चंद्र के समान देवस्वरूप है जिसके मध्य में वरुण, पृष्ठ में ब्रह्मा तथा अग्र में गंगा और सरस्वती नदियों का वास है। इसे घर में रखने से धन की कमी नहीं होती है।
 
3. लक्ष्मी-कुबेरे की मूर्ति : माता लक्ष्मी जहां धन की देवी हैं। वहीं, यक्षराज कुबेरदेव देव खजानों के रक्षक और धन के देवता हैं। दोनों की ही मूर्ति घर में रखने से सुख-शांति और धन-समृद्धि आती है।
 
4. गणेश प्रतिमा : विघ्नहर्ता गणेशजी की प्रतिमा को घर के ईशान कोण में रखने से वास्तुदोष दूर होता है। इससे सुख-शांति और धन-समृद्धि में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। 
 
5. एकाक्षी नारियल : नारियल श्रीफल कहा जाता है। 'श्री' अर्थात् लक्ष्मी, 'एकाक्षी नारियल' को साक्षात् लक्ष्मी का रूप माना गया है। एकाक्षी नारियल जिसके भी पास होता है उस पर लक्ष्मीजी की कृपा सदैव बनी रहती है। उसे जीवन में कभी आर्थिक संकटों का सामना नहीं करना पड़ता।
6. लक्ष्मी की प्रतीक कौड़ियां : पीली कौड़ी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कुछ सफेद कौड़ियों को केसर या हल्दी के घोल में भिगोकर उसे लाल कपड़े में बांधकर घर में स्थित तिजोरी में रखें। दो कौड़ियों को खुद की जेब में भी हमेशा रखें इससे धन लाभ होगा। 
 
7. हाथी : विष्‍णु तथा लक्ष्‍मी को हाथी प्रिय रहा है। शक्‍ति, समृद्धि और सत्ता के प्रतीक हाथी को भगवान गणेश का रूप माना जाता है। घर में ठोस चांदी का हाथी रखने से राहू शांत रहता है और घरन में सुख शांति के साथ धन समृद्धि बनी रहती है।
 
8. मंगल कलश : कलश को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे ईशान कोण में अष्टदल कमल बनाकर स्थापित किया जाता है। इसमें जलभरकर उसमें तांबे का सिक्का डालकर फिर आम के पत्ते डालकर उसके मुख पर नारियल रखा जाता है। कलश पर रोली, स्वस्तिक का चिह्न बनाकर, उसके गले पर मौली (नाड़ा) बांधी जाती है।
 
9. वंदनवार : आम या पीपल के नए कोमल पत्तों की माला को वंदनवार कहा जाता है। इसे द्वार पर बांधा जाता है। वंदनवार इस बात का प्रतीक है कि देवगण इन पत्तों की भीनी भीनी सुगंध से आकर्षित होकर घर में प्रवेश करते हैं। वंदनवार बंधी रखने से घर परिवार में एकता व शांती के साथ ही सुख और समृद्धि बनी रहती है।
 
10. खड़ी हल्दी : खड़ी हल्दी बृहस्पति ग्रह को शुभता प्रदान करती है। हल्दी की गांठ पर मौली लपेट कर पूजा स्थल या तिजोरी में रखने से श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

Guru Ketu Yuti 2026: 5 दिसंबर तक सिंह राशि में गुरु-केतु की युति, इन 5 राशियों की खुलने वाली है लॉटरी

Budh Uday 2026: 10 नवंबर को तुला राशि में बुध का 'महा-उदय', 2 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर बरसेगा पैसा

07 November Birthday: आपको 7 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!